दांतों की सड़न – कारण, लक्षण, बचाव व उपचार
दांतों की सड़न के कारण, लक्षण, बचाव और उपचार
Tooth Decay Problems in Hindi
मतलब मुख का स्वास्थ्य ही समपूर्ण स्वास्थ्य का सूचक है।
स्वस्थ दांत= स्वस्थ शरीर
आज हम मुख के स्वास्थ्य से जुडी हुई एक common problem के बारे में जानेंगे और सीखेंगे कि कैसे थोड़ी सी सावधानी और जागरूकता से हम दांतों की सड़न और तकलीफ से बच सकते हैं।
दातों की सड़न / Tooth Decay in Hindi
हमारे दांत कैल्शियम ,फॉस्फोरस और अन्य खनिज से मिलजुलकर बने होते है।हलाकि इंसानी शारीर का सबसे कठोर भाग उसके दांत ही होते है परन्तु लापरवाही और awareness ना होने की वजह से येह भी सड़न का शिकार हो जाते हैं।
दांतों की सड़न की वजह से tooth pain होता है और खाना खाने में तकलीफ होती है, सामने के दांत सड़ जाएँ तो मुख की सुन्दरता में दाग लग जाता है और आत्मविश्वाश में कमी आती है।