Friday, 30 September 2022

Ayushman Bharat Card 2022:आयुष्मान कार्ड योजना क्या है?, आयुष्मान कार्ड से क्या लाभ मिलता है?



Aayushman Bharat yojna

 

2022 Ayushman Bharat Card कैसे करे  Apply करेAyushman Card डाउनलोड करे, जाने आयुष्मान गोल्डन कार्ड के लाभ, विशेषताएं | भारत सरकार द्वारा देश के प्रत्येक नागरिक तक स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से लाभार्थियों को 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है।

 

दोस्तों, आपको बताना चाह्ते है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने एक अप्रैल, 2018 को आयुष्मान भारत योजना (Ayushmann bharat Yojana-ABY) का शुभारंभ किया था। यह एक स्वास्थ्य योजना है।

 

आयुष्मान गोल्डन कार्ड को अस्पताल में दिखा कर लाभार्थी 5 लाख रुपए का मुफ्त उपचार की सुविधा प्राप्त करते हैं। इस लेख मे आपको आयुष्मान भारत आरोग्य कार्ड का पूरा ब्यौरा प्रदान किया जाना है । तो आइए जानते हैं कैसे प्राप्त करें।

 

Ayushman Bharat Card Yojna 2022

 आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड देश के गरीब एवम अनत्योदय को लाभ पहुंचाने के लिए उपलब्ध से कराये जा रहे है यह आयुष्मान गोल्डन कार्ड केवल उन लोगो को मिलेंगे जिनका नाम आयुष्मान भारत लाभार्थी सूची में होगा | देश के पात्र लाभार्थी अपना गोल्डन कार्ड बनवाना चाहते है तो वह बड़ी ही आसानी से अपने नज़दीकी जन सेवा केंद्र में जाकर आवेदन करा सकते है और वही से ही Ayushman Bharat Card भी बनवा सकते है | प्यारे दोस्तों आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से इस योजना से जुडी सभी जानकारी जैसे किस प्रकार आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवा सकते |

 

आयुष्मान कार्ड से लाभ 2022 ?

आयुष्मान कार्ड के धारकों को देश के किसी भी अस्पताल में 5 लाख रुपये तक के मुफ्त उपचार के साथ ही कैश लेस इलाज (cashless treatment), फूड सर्विस (food service), प्री हास्पिटलाइजेशन (pre-hospitalization), पोस्ट हास्पिटलाइजेशन आदि के खर्चों का भी भुगतान किया जाता है।

 

·         आयुष्मान भारत योजना दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है।

·         आयुष्मान गोल्डन कार्ड का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसके माध्यम से आयुष्मान कार्डधारक को पांच लाख रूपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है।

·         आयुष्मान गोल्डन कार्ड के तहत 1,393 प्रोसीजर शामिल किए गए हैं। इनमें ट्रीटमेंट पर आई लागत, रूम चार्जेज, डाक्टर की फीस, आपरेशन थिएटर, आईसीयू, डायग्नोस्टिक सर्विस, सर्जन के चार्ज आदि सभी सुविधाये शामिल है।

·         इस कार्ड के तहत 1354 हेल्प पैकेज (health package) शामिल हैं। कोरोनरी बाइपास सर्जरी, घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी जैसे उपचार 15 से 20 प्रतिशत सस्ती दर पर प्रदान की जाती हैं।

·         तीन दिवस का प्री हास्पिटलाइजेशन का खर्च एवं इसके बाद 15 दिवस तक का दवाओं एवं डायग्नोस्टिक का खर्च।

·         किसी भी सरकारी एवं चयनित निजी अस्पताल में इलाज की सुविधा।

·         लाभार्थियों को योजना के माध्यम से कैश लेस हास्पिटलाइजेशन एवं पेपर लैस क्लेम की सुविधा।

·         इस योजना मे किसी तरह की उम्र, परिवार के आकार एवं जेंडर संबंधी बाध्यता नहीं है।

·         आधार कार्ड, वोटर आईडी अथवा राशन कार्ड के माध्यम से पहचान साबित की जाती है।

 

आयुष्मान भारत के तहत कवर बीमारियो की सूची-2022

 आयुष्मान भारत के अंतर्गत कौन कौन सी प्रमुख बीमारियों के उपचार को शामिल किया गया है। ये प्रमुख बीमारिया इस प्रकार हैं-


·         डबल वाॅल्व रिप्लेसमेंट

·         प्रोस्टेट कैंसर

·         कोरोनरी एबीजी

·         कैरोटाइज एंजियोप्लास्टी विद स्टंट

·         स्कल बेस्ड सर्जरी

·         अंटीरियर स्पाइन फिक्सेशन

·         पल्मोनरी वाल्स रिप्लेसमेंट

·         लारिंगोफारिनगेक्टोमी

·         टिश्यू एक्सपेंडर (जलने के केसेज में)



 

 

 

यहाँ आपने जाना आयुष्मान भारत योजना के बारे में उम्मीद है हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से आप संतुष्ट होंगे. हमारी पोस्ट को like और share जरूर करें.

अगर आपका कोई सवाल है तो नीचे comment box में comment करें. हमारे साथ जुड़ने के लिए हमारे like करलें व हमें Subscribe करलें. धन्यवाद


Thursday, 29 September 2022

पत्नी ने पति द्वारा सांवली त्वचा को लेकर बार- बार टिप्पणी करने पर पती को कुल्हाड़ी से काट डाला

 



छत्तीसगढ़ राज्य मे एक मामला सामने आया है यहा के दुर्ग जिले में 30 वर्षीय एक महिला ने अपने ही पति की कुल्हाड़ी से  हत्या कर दी हत्या के बारे मे पता चला है कि उसका पति, पत्नी संगीता सोनवानी की सांवली त्वचा को लेकर लगातार ताने मारता रहता था जिससे महिला बहुत ज़्यादा परेशान हो गयी थी।

दुर्ग जिले के पुलिस अधिकारी देवांश राठौर के अनुसार, पुलिस ने आरोपी संगीता सोनवानी को उसके अमलेश्वर गांव में स्थित घर से अपने पति अनंत सोनवानी (40) की हत्या करने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है ।

 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनंत सोनवानी अपनी पत्नी का मज़ाक उड़ाता था, उसे बदसूरत कहकर बुलाता था और अक्सर उसकी सांवली त्वचा को लेकर उसे ताने मारता रहता था। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर ही विवाद होता रहता था।

घटना वाली रात पति-पत्नी के बीच भयंकर विवाद हुआ और जिससे गुस्से  में आकर आरोपी संगीता ने घर पर पड़ी कुल्हाड़ी से अपने पति पर कई वार किये जिसके चलते  मौके पर ही पीड़ित अनंत सोनवानी की मौत हो गयी।

जिले के पुलिस अधिकारी देवांश राठौर के अनुसार, आरोपी संगीता पर आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज हुआ है।

 

 

 



यहाँ आपने जाना पति-पत्नी के बीच भयंकर विवाद के बारे में उम्मीद है हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से आप संतुष्ट होंगे. हमारी पोस्ट को like और share जरूर करें.

अगर आपका कोई सवाल है तो नीचे comment box में comment करें. हमारे साथ जुड़ने के लिए हमारे like करलें व हमें Subscribe करलें. धन्यवाद

Tuesday, 27 September 2022

T20 Match 2022: दीपक हुड्डा की जगह श्रेयस अय्यर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिला खेलने का मौका, किये गए टीम में बड़े बदलाव

T20 Match 2022

 T20 Match 2022: बल्लेबाज आलराउंडर दीपक हुड्डा बुधवार से दक्षिण अफ्रीका टी20 श्रृंखला शुरू हो रही तीन मैचों की सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं रहेगे. दीपक हुड्डा पीठ की चोट से जूझ रहे है। पता चला है कि उनकी जगह श्रेयस अय्यर को लिया जायेगा।  

दीपक हुड्डा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुये तीन टी20 मैचों में से किसी भी अंतिम एकादश में जगह नहीं मिल पायी थी। बीसीसीआई के द्वारा कहा गया है कि हुड्डा चयन के लिए अनुपलब्ध रहेंगे। लेकिन बड़ौदा के स्टार, तिरुवनंतपुरम की यात्रा नहीं करने के कारण ऐसा लगता है कि वह अभी भी ठीक नहीं हो पाये हैं।

चोट की गंभीरता के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है, लेकिन यह टीम इंडिया के लिए चिंताजनक है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में विश्व कप टी 20 के लिए सिर्फ तीन सप्ताह का समय बचा है। इसलिये यह चिंताजनक विशय है.

भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला के पहले मैच के लिए हार्दिक पंड्या और भुवनेश्वर कुमार के बिना उतरेगी क्योंकि उन्हें आराम दिया गया है और वे कंडीशनिंग से संबंधित काम के लिए एनसीए में रिपोर्ट करेंगे। पंड्या की जगह देखे तो बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज अहमद को टीम में शामिल किया गया है। अय्यर और शाहबाज दोनों के मंगलवार को टीम से जुड़ने की उम्मीद है। 

आपको बता दे कि मोहम्मद शमी अभी तक कोविड से नहीं उबर पाए हैं लेकिन वो टीम के साथ जुड़े रहेंगे।  

दीपक हुड्डा की जगह अय्यर को टीम में शामिल करने से यहां के स्थानीय प्रशंसक बहुत निराश होंगे क्योंकि वे तिरुवनंतपुरम के संजू सैमसन को भारत की विश्व कप टीम में शामिल करने की मांग लगातार करते रहे हैं। 

 

 

 

 https://draft.blogger.com/blog/posts/8030942464030549215

 

 

 

यहाँ आपने जाना दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दीपक हुड्डा की जगह श्रेयस अय्यर को मिला मौका के बारे में उम्मीद है हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से आप संतुष्ट होंगे. हमारी पोस्ट को like और share जरूर करें.

अगर आपका कोई सवाल है तो नीचे comment box में comment करें. हमारे साथ जुड़ने के लिए हमारे like करलें व हमें Subscribe करलें. धन्यवाद


Nokia XR20pro 2022: आइये जानते है नोकिया एक्सआर20 प्रो 5जी फोन की डिज़ाइन और टेक्नोलॉजी, स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे मे...

Nokia XR20Pro 2022

Nokia XR20pro 5G 2022: दुनिया की सभी मोबाइल कंपनियों में, आज भी नोकिया का नाम सबसे अच्छे बैंड में से एक है। हर साल नोकिया अपने ग्राहकों को कुछ नया देने के लिए एडवांस्ड टेक्नोलॉजी फोन बनाती है, नोकिया इस साल 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करने की उम्मीद कर रहा है। आओ अब हम इस फोन के फीचर्स के साथ-साथ इसकी कीमत और रिलीज डेट पर चर्चा करते है । 

जैसा कि नोकिया एक्सआर20 प्रो 5जी फोन है। नोकिया एक्सआर20 प्रो डिवाइस में एक नया डिज़ाइन और टेक्नोलॉजी स्पेसिफिकेशन होगा जो केवल आज के फ्लैगशिप फोन की शोभा बढ़ाएगा।

 

नोकिया एक्सआर20 प्रो 5जी  6.87 इंच सुपर एलवीडी डिस्प्ले, 5जी नेटवर्क से कनेक्शन, 12 जीबी रैम और 108 मेगापिक्सल कैमरे वाला पहला स्मार्टफोन है। पावर बैकअप को देखे तो इसमें 6050mAh की बैटरी दी गई है। नोकिया कॉर्पोरेशन ने नए मोबाइल मॉडल को सुंदर डिस्प्ले के साथ । नोकिया बनाया है एक्सआर20 प्रो 5जी 6.87 इंच सुपर एलवीडी कैपेसिटिव टचस्क्रीन डिस्प्ले और डिस्प्ले कॉन्फिगरेशन जैसे 1644×3840 पिक्सल डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन के साथ एक सुन्दर  और उत्कृष्ट स्मार्टफोन होगा। इसके अलावा इस फोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7 की प्रोटेक्शन भी दी गई है। यह एक एकल 108-मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस पर क्वाड-कैमरा सेटअप प्रदान करता है, एक 40-मेगापिक्सेल अल्ट्रावाइड शूटर, 12-मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर और 8-मेगापिक्सल डेप्थ शूटर, एक और सुखद अनुभव होगा इसमें पैनोरमा फीचर, ऑटो एचडीआर फीचर और एलईडी फ्लैश दिया गया है। इसके अलावा इसमें 40 मेगापिक्सल का सिंगल लेंस दिया गया है।  नोकिया एक्सआर20 प्रो 5जी में फास्ट चार्जिंग क्षमता के साथ 6050 एमएएच की बड़ी बैटरी क्षमता होने जा रही है।


नोकिया एक्सआर20 प्रो फोन में सौ से ज्यादा फीचर्स हैं, जिनमें 8 जीबी/12 जीबी रैम और 256 जीबी/512 जीबी स्टोरेज स्पेस और अतिरिक्त मेमोरी के लिए एक और अलग से स्लॉट शामिल है। इसके अलावा, नए फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 फ्लैगशिप चिप भी है। नोकिया बीस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम के रूप में नया एंड्रॉइड 12 के साथ तुलना करता है। यह 5जी, 4जी वीओएलटीई और वाई-फाई और ब्लूटूथ के लिए सुपर फास्ट है।  नोकिया एक्सआर20 प्रो 5जी के लेटेस्ट सिक्योरिटी फीचर्स के लिए लॉग-इन यूजर को फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस होना चाहिए, जो स्क्रीन के ऊपरी हिस्से पर स्थित एक स्थायी फिंगरप्रिंट आइकन और फेस डिटेक्टर है।

नोकिया एक्सआर20 प्रो 5जी की लॉन्च डेट अभी कन्फर्म नहीं हुई है, लेकिन इसके दिसंबर 2022 में मार्केट में आने की संभावना है। बात करे नोकिया एक्सआर20 प्रो 5जी की  कीमत की तो इसकी कीमत लगभग 40,999 रुपये (भारतीय रुपया) रखी गयी है। 


 

 

यहाँ आपने जाना नोकिया एक्सआर20 प्रो 5जी  के बारे में उम्मीद है हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से आप संतुष्ट होंगे. हमारी पोस्ट को like और share जरूर करें.

अगर आपका कोई सवाल है तो नीचे comment box में comment करें. हमारे साथ जुड़ने के लिए हमारे like करलें व हमें Subscribe करलें. धन्यवाद


T20 world cup 2022: भारत ही जीतेगा टी20 वर्ल्ड कप, आइये जानते है क्यों?

  T20 world cup 2022  भारत ही जीतेगा टी20 वर्ल्ड कप जैसा कि हम सभी जानते है कि   16   अक्टूबर   2022   से ऑस्ट्रेलिया में टी 20   वर्ल्ड कप...