Wednesday, 7 September 2022

2022 CUET Answer Key: आज आ सकती है सीयूईटी यूजी आंसर की, चलो जानते है क्या कहते हैं नये अपडेटस

 


2022 CUET Answer Keyपरीक्षा स्थगित होने के बावजूद राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से CUET UG 2022 30 अगस्त, 2022 तक सफलतापूर्वक आयोजित कर ली गई थी।
विस्तार
CUET Answer Key 2022:
NTA  यानी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट की आंसर की को अब जल्द ही जारी किया जा सकता है। बीते अगस्त महीने में एनटीए ने परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन करा लिया था। परीक्षा समाप्त हुए करीब एक हफ्ते का समय हो गया है। इसलिए ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि परीक्षा की उत्तर कुंजी को अब कभी भी जारी कर दिया जाएगा। जो भी उम्मीदवार CUET UG 2022 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे परीक्षा की उत्तर कुंजी को आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। आइए इस खबर में हम आपको बताते हैं कि क्या है आंसर की पर लेटेस्ट अपडेट और कैसे इसे चेक कर सकेंगे? 30 अगस्त को समाप्त हुई थी CUET UG 2022 परीक्षा
तमाम तकनीकी खामियों और परीक्षा स्थगित होने के बावजूद राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से CUET UG 2022 30 अगस्त, 2022 तक सफलतापूर्वक आयोजित कर ली गई थी। देशभर के सैकड़ों केंद्रों पर निर्धारित केंद्रों पर आयोजित हुई थी। सीयूईटी परीक्षा में करीब 14.9 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। जो इसे देश की दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा बनाते हैं।
क्या आज जारी होगी सकती है उत्तर कुंजी?
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट में ऐसा दावा किया जा रहा है कि सीयूईटी यूजी की उत्तर कुंजी/ CUET UG 2022 Answer Key को आज 06 सितंबर, 2022 या कल 07 सितंबर, 2022 को जारी किया जा सकता है। इसके साथ ही परिणाम को भी 13 या 14 सितंबर, 2022 को जारी किया जा सकता है। हालांकि, हम आपको बता दें कि अब तक एनटीए की ओर से ऐसी कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं जारी की गई है।

ऐसे चेक कर सकेंगे उत्तर कुंजी

  •  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  •  होम पेज पर दिखाई दे रहे उत्तर कुंजी के लिंक पर क्लिक करें।
  •  उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
  •  डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

 
यहाँ आपने जाना 2022 CUET Answer Key के बारे में उम्मीद है हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से आप संतुष्ट होंगे. हमारी पोस्ट को like और share जरूर करें.
अगर आपका कोई सवाल है तो नीचे comment box में comment करें. हमारे साथ जुड़ने के लिए हमारे like करलें व हमें Subscribe करलें. धन्यवाद

 


No comments:

Post a Comment

Thanks for visit

T20 world cup 2022: भारत ही जीतेगा टी20 वर्ल्ड कप, आइये जानते है क्यों?

  T20 world cup 2022  भारत ही जीतेगा टी20 वर्ल्ड कप जैसा कि हम सभी जानते है कि   16   अक्टूबर   2022   से ऑस्ट्रेलिया में टी 20   वर्ल्ड कप...