Saturday, 24 September 2022

IND vs AUS 2nd T20 Match रोहित की तूफानी पारी से जीता भारत, बराबर की 1-1 से सीरीज


Match

India vs Australia (IND vs AUS) 2nd T20i: भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की

दूसरे टी20 मे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और उस फैसले ने भारत को विजय भी दिलायी । कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए 1- उमेश यादव 2- भुवनेश्वर कुमार को प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया गया है। और उनकी जगह जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत की टीम में वापसी हुई है। वहींऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने प्लेइंग-11 में भी दो बदलाव किए हैं। नाथन एलिस चोटिल से उनकी जगह डेनियल सैम्स को और जोश इंग्लिस की जगह शॉन एबॉट रखा गया है।

 

(IND vs AUS) 2nd T20i: तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी20 मैच में भारत को चार विकेट से हरा दिया था। दूसरे टी20 में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया दोनों ने टीमो मे दो-दो बदलाव किए। यह मुकाबला बरसात के कारन आठ ओवर का था। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने आठ ओवर में पांच विकेट पर 90 रन बनाए। उसके जवाब में भारत ने 7.2 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराया

दूसरे टी20 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ सीरीज भी 1-1 की बराबर हो गई है। 25 सितंबर को टी20 सीरीज का निर्णायक मुकाबला हैदराबाद में खेला जाएगा। मैदान गीला होने की वजह से टॉस में दो घंटे 45 मिनट की देरी हुई। यह मैच आठ-आठ ओवर का कर दिया गया था। पावरप्ले दो ओवर का था और एक गेंदबाज सिर्फ दो ओवर ही फेंक सकते थे।

इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने आठ ओवर में पांच विकेट गंवाकर 90 रन बनाए। मैथ्यू वेड ने 20 गेंदों में 43 रन की नाबाद पारी खेली। वहींएरॉन फिंच ने 15 गेंदों में 31 रन बनाए। भारत के बालर अक्षर पटेल ने दो विकेट झटके।

उसके जवाब में भारत ने 7.2 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने 20 गेंदों में धुआधार 46 रन की नाबाद पारी खेली। कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी पारी में चार चौके और चार छक्के लगाए। वहींदिनेश कार्तिक ने आठवें ओवर में एक छक्का और एक चौका लगाकर मैच फिनिश किया। कार्तिक दो गेंदों में 10 रन बनाकर नाबाद रहे। केएल राहुल 10 रनविराट कोहली 11 रन बना ही बना सके 

 

यहाँ आपने जाना दूसरे टी20 के बारे में उम्मीद है हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से आप संतुष्ट होंगे. हमारी पोस्ट को like और share जरूर करें.

अगर आपका कोई सवाल है तो नीचे comment box में comment करें. हमारे साथ जुड़ने के लिए हमारे like करलें व हमें Subscribe करलें. धन्यवाद


No comments:

Post a Comment

Thanks for visit

T20 world cup 2022: भारत ही जीतेगा टी20 वर्ल्ड कप, आइये जानते है क्यों?

  T20 world cup 2022  भारत ही जीतेगा टी20 वर्ल्ड कप जैसा कि हम सभी जानते है कि   16   अक्टूबर   2022   से ऑस्ट्रेलिया में टी 20   वर्ल्ड कप...