Friday, 9 September 2022

माफिया कोई भी क्यो न हो, कहीं भी हो उसे पाताल से निकाल कर लाएंगे : सीएम योगी




https://draft.blogger.com/blog/posts/8030942464030549215
 

माफिया कोई भी क्यो न हो, कहीं भी हो उसे पाताल से निकाल कर लाएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज सरकार अपराध और अपराधियों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। माफिया कोई भी क्यो न हो, कहीं भी हो उसे पाताल से निकाल कर लाएंगे । यहां के क्षेत्र को माफियाओं ने लूट लिया, दीमक की तरह चाट खाया, गरीबों के हक पर डाका डालते रहे, आज इसी की भरपाई सरकार उनसे और उनके खानदान से करवा रही है।

 योगी जी ने गुरुवार को मऊ जिले में 204 करोड़ रुपये की 47 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अपराधी और माफिया विकास के सबसे बड़े रुकावत हैं। इन्हें बाहर करना होगा, तभी मऊ विकास करेगा, जैसे वाराणसी और लखनऊ विकास कर रहे हैं। सरकार आपके साथ खड़ी है। आपकी सुरक्षा के साथ कोई समझौता स्वीकार नहीं है।

 सीएम योगी जी ने कहा कि यह ऋषि, मुनियों और क्रांतिकारियों की धरती है। आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में रोज नए आयाम जोड़ते हुए आगे बढ़ रहा है। आज भारत  दुनिया की पांचवें नम्बर की अर्थव्यवस्था बन गया है। जिस ब्रिटेन ने कभी भारत पर राज किया था, आज भारत उसको पीछे छोड़ चुका है। दुनिया में कोई भी नीति और रणनीति ऐसी नहीं है, जो भारत के बिना पूरी हो सके।

 सीएम योगी ने कहा कि आज हर गरीब को प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, बिजली के कनेक्शन, रसोई गैस ल्गातार मिल रही है। अब होली दिवाली में फ्री सिलेंडर दिए जा रहे हैं। ये काम पहले भी हो सकता था, लेकिन तब सिर्फ गरीबी हटाओ के नारे लगाए जाते थे। गरीब, नौजवान और महिलाओं के लिए सिर्फ वादे होते थे। आज ये काम साकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्ष में हमने 5 लाख सरकारी नौकरियां दीं। एक करोड़ 61 लाख नौजवानों को रोजगार और स्वरोजगार के साथ जोड़ा गया। डबल इंजन की सरकार हर प्रयास कर रही है। नौजवानों के उत्थान, महिलाओं के स्वावलंबन के कार्य कर रही है, समाज को भी जागरूक होना पड़ेगा, जब साथ मिलकर खड़े होंगे, तो परिणाम भी अच्छे आएंगे।



आजादी के बाद 70 वर्षों में प्रदेश में सिर्फ 12 मेडिकल कॉलेज थे। जबकि आज पांच वर्ष में हमने 35 नये मेडिकल कॉलेज बनाए। बलिया और मऊ में मेडिकल कॉलेज भी जल्द स्थापित होंगे। स्वस्थ समाज से स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण होगा। यही नया भारत है और यही नई तस्वीर है। उन्होंने कहा कि आज देश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति भी लागू हो गई है और महाराजा सुहेलदेव के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना हुई है। ये आजमगढ़ मऊ के नौजवानों के भविष्य का निर्माण करेगा।

 हमारे गांव भी आत्मनिर्भर बनें, हमें इसके लिए कार्य करना होगा। तभी हमारा प्रदेश और देश आगे बढ़ेगा। वस्त्र उद्योग ऐसा क्षेत्र है जहां कृषि के बाद सबसे ज़्यादा रोज़गार के अवसर हैं। हमें इसे आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश को देश की नम्बर वन अर्थव्यवस्था बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। आप भी अपने स्तर पर प्रयास करें। सरकार आपके साथ है। हमें सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा। हमारी सरकार युवा, महिला और किसान के सुरक्षा, सम्मान और उत्थान के लिए प्रयास कर रही है। समाज में बिना भेदभाव के विकास हो इसके लिए सरकार काम कर रही है।

 

जनसभा को संबोधित करने के बाद सीएम योगी जिले में चल रही परियोजनाओं को हाल जाना। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि परियोजनाओं में देरी सहन नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को परियोजनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया। इसके साथ वह पुलिस लाइन में निर्माणाधीन आवासीय भवनों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।



यहाँ आपने जाना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाशन  के बारे में उम्मीद है हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से आप संतुष्ट होंगे. हमारी पोस्ट को like और share जरूर करें.

अगर आपका कोई सवाल है तो नीचे comment box में comment करें. हमारे साथ जुड़ने के लिए हमारे like करलें व हमें Subscribe करलें. धन्यवाद


No comments:

Post a Comment

Thanks for visit

T20 world cup 2022: भारत ही जीतेगा टी20 वर्ल्ड कप, आइये जानते है क्यों?

  T20 world cup 2022  भारत ही जीतेगा टी20 वर्ल्ड कप जैसा कि हम सभी जानते है कि   16   अक्टूबर   2022   से ऑस्ट्रेलिया में टी 20   वर्ल्ड कप...