Showing posts with label Mehangai-Par-Halla-Bol. Show all posts
Showing posts with label Mehangai-Par-Halla-Bol. Show all posts

Monday, 5 September 2022

राहुल गांधी ने एक रैली से दिए कई सवालों के जवाब, क्या मिलेगा जनता का साथ?

 


कांग्रेस ने दिल्ली के रामलीला मैदान में 'हल्ला बोल रैली' का आयोजन किया. इस दौरान कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा.

Rahul Gandhi Halla Bol Rally Speech:

 केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई पर हल्ला बोल रैली की. इस दौरान कांग्रेस के तमाम बड़े नेता इस रैली में शामिल हुए. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अपने भाषण में सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी के आने के बाद से देश में नफरत और क्रोध बढ़ता जा रहा है.

 

आपको बताते हैं राहुल के भाषण की 10 बड़ी बातें. 

महंगाई, बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी(GST) में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने 'महंगाई पर हल्ला बोल' रैली की है. कांग्रेस का कहना है कि एक सशक्त विपक्ष बनकर वह जनता की आवाज उठा रहे हैं और आगे भी उठाते रहेंगे. राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता ही देश को बचा सकते हैं. 

1- देश की स्थिति किसी से नहीं छिपी है

राहुल गांधी ने कहा कि देश की हालत सभी देख सकते हैं. यह किसी से भी नहीं छिपी है. उन्होंने कहा कि जब से बीजेपी सत्ता में आई है तब से देश में नफरत और क्रोध बढ़ता जा रहा है. देश में नफरत फैलाने का काम किया जा रहा है.

2- बीजेपी देश को बांट रही है

राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी इसी नफरत और डर से देश को बांटने का काम कर रही है. बीजेपी लोगों को डराने का काम करती है. उन्होंने सवाल किया कि आखिर ये ऐसा किसके लिए करते हैं

3- सरकार गरीबों के लिए कुछ नहीं कर रही

राहुल ने तंज कसते हुए सवाल किया कि आखिर देश के गरीबों को मोदी ने क्या दिया? इस डर का फायदा सिर्फ दो उद्योगपतियों को हो रहा है. मीडिया देश को डराती है, जिससे नफरत पैदा होती है और फिर पूरा फायदा बीजेपी उन दो लोगों को दे रही है. 

4- राहुल का नोटबंदी को लेकर वार 

उन्होंने कहा कि देश को नोटबंदी का कोई फायदा नहीं हुआ. लोगों के जेब से पैसा निकाला और कुछ महीने बाद जो आपसे पैसा लिया गया उससे देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया गया. 

5- देश नफरत से कमजोर हो रहा है

राहुल ने कहा कि बीजेपी ने देश को नफरत से कमजोर बनाया है. आज देश का नागरिक बेरोजगारी और महंगाई के चलते कमजोर हो रहा है और नफरत करने को मजबूर है. 

6- 27 करोड़ लोगों को हमने गरीबी से निकाला 

राहुल गांधी ने कहा कि यूपी में हमारी सरकार ने 27 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला. भोजन का अधिकार, मनरेगा, कर्जा माफी की योजनाओं के जरिए ऐसा किया, लेकिन अब मोदी सरकार ने 23 करोड़ लोगों को वापस गरीबी में डाल दिया. 

7- ईडी से नहीं लगता डर 

राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें ईडी से डर नहीं लगता. चाहे उनसे 55 घंटे पूछताछ की जाए या 55 दिन. उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है. 

8- महंगाई कांग्रेस सरकार में नहीं देखी

राहुल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में जनता ऐसी महंगाई देखने के लिए कभी मजबूर नहीं हुई. आज बीजेपी की सरकार जरूरी वस्तुओं पर भी जीएसटी लगा रही है. 

9- बीजेपी किसानों पर दबाव बनाना चाहती थी

राहुल ने बीजेपी पर किसानों पर दबाव बनाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कृषि कानून उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए लाए गए थे, लेकिन किसान ने सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया.  

10- भारत जोड़ो यात्रा लोगों की आंखें खोलने के लिए

उन्होंने कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा को लेकर कहा कि इस यात्रा की मदद से लोगों की आंखें खोलने का काम किया जाएगा. 

 

यहाँ आपने जाना राहुल गांधी ने एक रैली से दिए कई सवालों के जवाब . उम्मीद है हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से आप संतुष्ट होंगे. हमारी पोस्ट को like और share जरूर करें.

अगर आपका कोई सवाल है तो नीचे comment box में comment करें. हमारे साथ जुड़ने के लिए हमारे पेज को Like करलें व हमें Subscribe करलें. धन्यवाद.

 




T20 world cup 2022: भारत ही जीतेगा टी20 वर्ल्ड कप, आइये जानते है क्यों?

  T20 world cup 2022  भारत ही जीतेगा टी20 वर्ल्ड कप जैसा कि हम सभी जानते है कि   16   अक्टूबर   2022   से ऑस्ट्रेलिया में टी 20   वर्ल्ड कप...