एशिया कप 2022 का आयोजन श्रीलंका की मेजबानी में यूएई में किया
जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप से टूर्नामेंट का आयोजन श्रीलंका में ही
होना था देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की वजह से टूर्नामेंट को क्रिकेट श्रीलंका के
अनुरोध पर यूएई स्थानांतरित कर दिया गया। 27 अगस्त से 11 सितंबर तक 15वें एशिया
कप का टी20 फॉर्मेट में आयोजन किया जा रहा है।
6 टीमें ले रही हैं भाग
एशिया कप 2022 में कुल 6 टीमें भाग
ले रही है। जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीमें सीधे
टूर्नामेंट में पहुंची हैं। वहीं हॉन्गकॉन्ग क्वालीफायर्स के जरिए मुख्य दौर में
प्रवेश किया है। टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में 6 टीमों को
दो ग्रुप में बांटा गया है।
पहले ग्रुप में - भारत, पाकिस्तान, हॉन्गकॉन्ग
दूसरे ग्रुप में - मेजबान श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश
ऐसा
है टूर्नामेंट का पूरा कार्यक्रम
27 अगस्त: श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान, दुबई - शाम 7:30 बजे (भारतीय
समयानुसार)
एशिया
कप 2022 में
भाग ले रही टीमें और उनके सदस्य:
भारत ( India Team ):
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन , युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अवेश खान, स्टैंडबाय: अक्षर पटेल, दीपक चाहर, श्रेयस अय्यर।
पाकिस्तान(Pakistan Team):
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर, मोहम्मद हसनैन।
श्रीलंका(Sri Lanka Team):
दसुन शनाका (कप्तान), धनुष्का गुणथिलका, पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, अशेन भंडारा, धनंजय डिसिल्वा, वनिंदु हसरंगा, महेश तीक्ष्णा, जेफरी वांडरसे, प्रवीण जयाविक्रमा, बिनुरा फर्नांडो, चमिका करुणा मदुशंका, मथीशा पथिराना, दिनेश चांदीमल, नुवानिंदु फर्नांडो और कसुन रंजीता।
बांग्लादेश (Bangladesh Team ):
शाकिब अल हसन (कप्तान), अनामुल हक, मुशफिकुर रहीम, अफिफ हुसैन, मोसद्दिक हुसैन, महमूदुल्लाह, महेदी हसन, मोहम्मद सैफुद्दीन, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, नसुम अहमद, शब्बीर रहमान, मेहदी हसन मिराज, परवेज हुसैन एमोन, तस्कीन अहमद, मोहम्मद नईम।
अफगानिस्तान(Afghanistan
Team):
मोहम्मद नबी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान (उपकप्तान), अफसर जजई (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह ओमरजई, फरीद अहमद मलिक, फजल हक फारूकी, हशमतुल्ला शाहिदी, हजरतुल्लाह जजई, इब्राहिम जादरान, करीम जनत, मुजीब उर रहमान, नजीबुल्लाह जादरान, नवीन उल हक, नूर अहमद, रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर), राशिद खान और समीउल्लाह शेनवारी। रिजर्व: निजात मसूद, कायस अहमद, और शराफुद्दीन अशरफी।
हॉन्गकॉन्ग(Hong Kong Team):
यासिम मुर्तजा, निजाकत खान (कप्तान), बाबर हयात, किंचित शाह, एजाज खान, स्कॉट मैक्केनी (विकेटकीपर), जीशान अली, हारून अरशद, एहसान खान, मोहम्मद गजनफर, आयुष शुक्ला, वाजिद शाह, आफताब हुसैन, धनंजय राव, मोहम्मद वाहिद, अहान त्रिवेदी, अतीक इकबाल।
Ind vs Pak 2nd Match: दो दिग्गज टीमों के बीच बड़ा मुकाबला
भारत और पाकिस्तान के
बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है. दोनों टीमें काफी फॉर्म में दिखाई दे रही हैं. भारत
और पाक पहले भी भिड़ चुकी हैं. जिसमें टीम इंडिया ने पाक को 4 विकटों
से शिकस्त दी थी. हार्दिक पांड्या ने छक्का जड़ कर टीम को जीत दिलाई थी. जिसके बाद
अब फिर दोनों टीमें आपस में भिड़ने वाली हैं. एक तरह भारत के दिग्गज बल्लेबाज
होंगे तो दूसरी ओर पाक की बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन देखने को मिलेगा. इस मैच
को लेकर लोग अलग-अलग प्रिडिक्शन्सकर रहे हैं. कुछ लोग पाक को जीतता बता रहे हैं तो
कुछ भारत के झोली में इस मैच को जाता दिखा रहे हैं.
यहाँ आपने जाना एशिया कप से जुड़ी सभी जरूरी बातें. उम्मीद है हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से आप संतुष्ट होंगे. हमारी पोस्ट को like और share जरूर करें.
अगर आपका कोई सवाल है तो नीचे comment box में comment करें. हमारे साथ जुड़ने के लिए हमारे https://draft.blogger.com/blog/posts/8030942464030549215 पेज को Like करलें व हमें Subscribe करलें. धन्यवाद.
https://draft.blogger.com/blog/posts/8030942464030549215
(क्रिकेट
न्यूज़) के लिए हमें पर फॉलो करें।
