FIFA world cup 2022 फीफा वर्ल्ड कप2022, 20 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। तकरीबन 15 लाख फैंस के कतर पहुंचने की पूरी उम्मीद है। 2022 फीफा वर्ल्ड कप 32 टीमों वाला मेगा टूर्नामेंट होगा । 2022 का वर्ल्ड कप फुटबॉल इतिहास का सबसे महंगा वर्ल्ड कप होने वाला है। इसमें FIFA और मेजबान कतर द्वारा लगभग 17 लाख करोड़ रुपए खर्च होंने की उम्मीद है । इसके लिए वहां पर फीफा वर्ल्ड कप की जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं।
2022 फीफा वर्ल्ड कप को देखते हुये कतर ने सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए 65 हजार करोड़ रुपए में 24 फाइटर जेट्स और 9 अत्याधुनिक हॉक एमके-167 ट्रेनिंग जेट खरीदने का करार किया था। कतर ने यह सभी करार 2017 में किये थे ब्रिटेन के द्वारा भी कतर को अपनी 2012 ओलिंपिक वाली विशेष सुरक्षा भी मुहैया कराएगा। ड्रोन, CCTV और सेंसर के जरिए कतर का नेशनल सिक्योरिटी सेंटर की निगरानी करेगा। मोरक्को के सुरक्षा कर्मचारी भी कतर भेजे जा सकते हैं , इसके बारे में चर्चा हो रही है।
कतर में फीफा वर्ल्ड कप के आयोजन के लिये 160 से ज्यादा देशों से 20,000 वॉलंटियर्स दो महीने पहले से कतर में लगे हुए हैं। वॉलंटियर्स ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से लगभग 1300 घंटों से ज्यादा की विशेष ट्रेनिंग दी जा रही हैं। इन वॉलंटियर्स में 18 से लेकर 77 वर्ष तक की उम्र के लोग शामिल हैं।
2022 फीफा वर्ल्ड कप मे स्टेडियम का सबसे सस्ता टिकट 5,600 रुपए का है। ब्रॉडकास्टर और होटलों के बीच तनातनी का नुकसान फैंस को हो सकता है। टिकट नहीं मिलने पर होटल रूम में बैठकर टीवी पर भी मैच नहीं देख पाएंगे।
