Instructions for widening and beautification of routes along with expressways to improve the connectivity of cities
सरकार द्वारा शहरो की कनेक्टिविटी को बेहतर
बनाने के लिए एक्सप्रेसवे के साथ-साथ मार्गों के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य
कराया जाना सुनिश्चित किया है. एक्सप्रेसवे अब उत्तर प्रदेश की नई पहचान
बन चुके हैं। प्रदेश सरकार एक्सप्रेसवे के साथ-साथ राजमार्गों एवं प्रमुख मार्गों
को भी रफ्तार देने का काम बहुत तेजी से कर रही है। प्रदेश के महत्वपूर्ण सेतुओं और
मार्गों पर प्रवेश द्वार की स्थापना एवं सौंदर्यीकरण के लिए शासन की ओर से 5.45 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गई । यह राशि
लोक निर्माण विभाग को चालू 14 कार्यों के लिए जारी की गई है। बात की बात
ये है कि इसके तहत प्रदेश के तमाम धार्मिक स्थलों को प्रमुख मार्गों से जोड़ा जाएगा
देखा जाये तो बीते 5 साल में प्रदेश सरकार ने प्रदेश की
कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए एक्सप्रेसवे के साथ प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण
एवं सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए थे।
योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग बीते कई दिनों से प्रदेश
के तमाम धार्मिक स्थलों को प्रमुख मार्गों से जोड़ने के लिए लगातार काम कर रहा है।
जारी इस राशि से इस काम में भी तेजी आने के आसार है। इनमें से बहुत सारे वो
धार्मिक स्थल हैं, जो पहले की सरकारों की अनदेखी के चलते प्रमुख मार्गो
से जुद नही पाये थे। लेकिन योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रमुख
धार्मिक स्थलों के साथ-साथ उपेक्षित इन धार्मिक स्थलों के नवीनीकरण पर भी काफी ध्यान
दिया है। सोनभद्र, आगरा, वाराणसी, बलिया, कानपुर, लखनऊ, चंदौली, सिद्धार्थ नगर, सहारनपुर, चित्रकूट जैसे जनपदों में कई धार्मिक स्थल हैं, जिन्हें प्रमुख मार्गों से जोड़ा जाना है। इसके लिए प्रदेश के वित्त विभाग की
ओर से 5 करोड़ 45 लाख और 10 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। चालू
कार्यों में जनपद अलीगढ़, पीलीभीत, गोरखपुर, गोण्डा, लखनऊ, उन्नाव, बाराबंकी तथा प्रयागराज आदि जिले शामिल हैं।
शासन द्वारा जारी
शासनादेश में धन आवंटन की जानकारी दी गई है। इसके तहत, प्रदेश
में कई जनपदों में मार्गों पर प्रवेश द्वार का भी निर्माण क्राना होगा, मार्गों
के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण का भी काम किया जाएगा। प्रदेश सरकार कई राजमार्गों का
भी चौड़ीकरण करा रही है। राजमार्गों पर तेजी से वाहनों की संख्या बढ़ी है, जिसके
चलते रफ्तार में कमी आई है। योगी सरकार इन राजमार्गों पर वाहनों की रफ्तार बढ़ाने
के लिए कार्यरत है। इसके लिए राजमार्गों पर कई ओवरब्रिज बनाए जा रहे हैं, चौड़ीकरण
के लिए समीप की भूमि का अधिग्रहण हो रहा है व अवैध कब्जों के ध्वस्तीकरण की
प्रक्रिया जारी है। योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर लोक
निर्माण विभाग बीते कई दिनों से प्रदेश के तमाम धार्मिक स्थलों को प्रमुख मार्गों
से जोड़ने के लिए लगातार काम कर रहा है।
यहाँ आपने जाना शहरो की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए एक्सप्रेसवे के
साथ-साथ मार्गों के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण बारे में उम्मीद है हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से आप संतुष्ट होंगे. हमारी पोस्ट को like और share जरूर करें.
अगर आपका कोई सवाल है तो नीचे comment
box में comment करें. हमारे साथ जुड़ने के
लिए हमारे like करलें व हमें Subscribe
करलें. धन्यवाद
