समाजवादी पार्टी
(सपा) के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के तीन बार के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82 वर्ष की आयु में आज निधन हो गया. वे पिछले कुछ
दिनों से बीमार थे और गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती थे.
नेता जी मुलायम
सिंह यादव ने अपने परिवार के हर उस शख्स को सियासी पारी खेलने का मौका दिया, जिसने इसमें रुचि दिखाई. मुलायम सिंह यादव ने
सिर्फ अपने बेटे-भाई को राजनीति में आगे नहीं बढ़ाया बल्कि उनके भतीजे, बहुएं, पोते सभी सक्रिय राजनीति मे लाये . इसमे सबसे
बड़ा नाम है अखिलेश यादव का जो प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे.
प्रदेश के इटावा जिले
के सैफई गाव से संसद तक पहुंचने वाले मुलायम सिंह यादव को राजनीति के बहुत ही मंझे
हुए खिलाड़ी के रूप में जाना जाता रहा है. कहा जाता हैं कि कब कहां और कैसे सियासी दांव चलना है मुलायम सिंह
यादव बहुत जल्द भांप लेते थे. लोहिया जी के आंदोलन से सियासी सफर शुरू करने वाले
मुलायम सिंह ने समय की नजाकत को देखते हुए समाजवादी पार्टी का गठन किया था. वे
तीन बार यूपी के मुख्यमंत्री के पद पर रहे. केंद्र की संयुक्त मोर्चा की सरकार बनी
तो उन्होंने रक्षा मंत्री जैसे बहुत ही महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी संभाली थी.
मुलायम सिंह जी के
परिवार को यूपी ही नहीं देश में सबसे बड़े सियासी कुनबे के रूप में जाना जाता है. आज
उनके निधन से देश बहुत ही दुखी है.
यहाँ आपने जाना समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम
सिंह यादव के निधन के बारे में उम्मीद है हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से आप संतुष्ट होंगे. हमारी पोस्ट को like और share जरूर करें.
अगर आपका कोई सवाल है तो नीचे comment
box में comment करें. हमारे साथ जुड़ने के
लिए हमारे like करलें व हमें Subscribe
करलें. धन्यवाद
.jpg)
No comments:
Post a Comment
Thanks for visit