Showing posts with label UP Road scheme. Show all posts
Showing posts with label UP Road scheme. Show all posts

Saturday, 8 October 2022

सीएम योगी का नया फरमान जारी, सड़कों पर विशेष फोकस, उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर बनाने का लक्ष्य….

 

UP road plan

सीएम योगी का नया फरमान जारी, सड़कों पर विशेष फोकस, उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर बनाने का लक्ष्य….

माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर बनाने के लिए एक्सप्रेसवे के बाद अब सड़कों पर पूरा फोकस किया है। इसके लिए सभी मंडल मुख्यालयों को रिंग रोड व बाई पास से तथा सभी जिला मुख्यालयों को राजधानी लखनऊ से फोर लेन से जोड़ा जाएगा। हालांकि इससे पहले सड़कों के किनारे को कैसे विकसित करना है इसकी पूरी कार्य योजना तैयार की जाएगी, जिससे यहां स्थानीय स्तर पर उद्योग लगाये जा सकें और नये रोजगार का सृजन हो पाये।

उत्तर प्रदेश में बरेली, अलीगढ़, सहारनपुर, मुरादाबाद, प्रयागराज, मिर्जापुर, देवी पाटन मंडल गोंडा, आजमगढ़, और झांसी मंडल मुख्यालय में कुछ सड़कों का निर्माण हुआ है। शेष सड़कों को रिंग रोड या बाई पास से जोड़ने की योजना है। इस बिनदु पर सीएम योगी ने हाल ही में पीडब्ल्यूडी की बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया है उन्होने शहरों में बनने वाले रिंग रोड और बाई पास के निर्माण से पहले सड़कों के किनारे विकास कार्यों की पूरी रूपरेखा तैयार की जाये। जिससे भविष्य की जरूरतों को देखते हुए भूमि अधिग्रहित की जा सके और इसके लिए लैंड पूलिंग योजना का भी लाभ लोगों को दिया जाएगा। सीएम योगी के अनुसार इन सड़कों के किनारे किसानों के लिए मंडी, टाउनशिप, बस अड्डे, औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के साथ-साथ अन्य विकास कार्य कराए जा सकते हैं। इससे शहरों का सुनियोजित विकास हो सकेगा और सड़कें निवेश का आधार भी बनेंगी। 

उत्तर प्रदेश सरकार इन 11 मंडलों में रिंग रोड और बाई पास का निर्माण के साथ उसके किनारे विकास भी कराने जा रही है। इसको देखते पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से कार्य वाहक एजेंसी का चयन किया जाएगा। एजेंसी की ओर से ही शहरों की भविष्य की जरूरतों को देखते हुए कार्य योजना बनाई जाएगी। रिंग रोड और बाई पास के निर्माण से शहरों में जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। जाम से आज कल बहुत समस्या का सामना करना होता है. 

 



 

 

यहाँ आपने जाना सड़कों पर विशेष फोकस के बारे में उम्मीद है हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से आप संतुष्ट होंगे. हमारी पोस्ट को like और share जरूर करें.

अगर आपका कोई सवाल है तो नीचे comment box में comment करें. हमारे साथ जुड़ने के लिए हमारे like करलें व हमें Subscribe करलें. धन्यवाद


T20 world cup 2022: भारत ही जीतेगा टी20 वर्ल्ड कप, आइये जानते है क्यों?

  T20 world cup 2022  भारत ही जीतेगा टी20 वर्ल्ड कप जैसा कि हम सभी जानते है कि   16   अक्टूबर   2022   से ऑस्ट्रेलिया में टी 20   वर्ल्ड कप...