आज की प्रमुख समस्या पर चर्चा करते है कि जो बच्चे जिद्दी होते है या बहुत जल्दी गुस्सा हो जाते है। बच्चों में जिद्दीपन की वजह से पैरेंट्स को काफी दिक्कत हो सकती है। तो उन के साथ पैरेंट्स को क्या करना चाहिए। आप ने देखा होगा कि आज कल के छोटे छोटे बच्चे बहुत जल्दी नाराज हो जाते हैं और जिद्दी भी बहुत होते हैं। हर पैरेंट्स अपने अपने बच्चे की शिकायत करता हैं। बच्चा खाना नहीं खाता, पढ़ाई नहीं करता या बहुत ज्यादा बदमाशी करता है। लेकिन शांति और धैर्य के साथ आप अपने बच्चे की इस आदत को कंट्रोल कर सकते हैं।
आप को बता दू कि आप के आसपास के तनावग्रस्त माहौल बच्चों की जिद्दी बना देता हैं। हर छोटी-छोटी बातों पर जिद जैसे- स्कूल ना जाना, खाना ना जाना, खेलने ना जाना आदि चीजें शुरू कर देते हैं। बताते है कि जो औरते गर्भावस्था में स्मोकिंग या ड्रिंक करती हैं। उनके बच्चे जिद्दी होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अगर आप अपने बच्चों की हर जिद पूरा करते हैं। तो भविष्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। एनर्जी और टाइम बचाने के लिए लोग अपने बच्चो की जिद को पूरा कर देते हैं। अगर आपका बच्चा कोई गलती करता है। तो उसे प्यार से समझना चाहिए। न कि उसे डाटना चाहिए। क्योंकि बच्चो को अधिक डाटने से बच्चे बिगड़ जाते है। साथ में डट की डर से हर छोटी बड़ी बात परिवार वालो से छुपाते हैं। जिद्दी बच्चे बहस करने के लिए हर वक्त तैयार रहते हैं। इसलिए आपको उन्हें ये मौका नहीं देना है।
.jpg)
No comments:
Post a Comment
Thanks for visit