छत्तीसगढ़ राज्य मे एक मामला सामने आया है यहा के दुर्ग जिले में 30 वर्षीय एक महिला ने अपने ही पति की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी हत्या के बारे मे पता चला है कि उसका पति, पत्नी संगीता सोनवानी की सांवली त्वचा को लेकर लगातार ताने मारता रहता था जिससे महिला बहुत ज़्यादा परेशान हो गयी थी।
दुर्ग जिले के पुलिस अधिकारी देवांश राठौर के अनुसार, पुलिस ने आरोपी संगीता सोनवानी को उसके अमलेश्वर गांव में स्थित घर से अपने पति अनंत सोनवानी (40) की हत्या करने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है ।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनंत सोनवानी अपनी पत्नी का मज़ाक उड़ाता था, उसे बदसूरत कहकर बुलाता था और अक्सर उसकी सांवली त्वचा को लेकर उसे ताने मारता रहता था। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर ही विवाद होता रहता था।
घटना वाली रात पति-पत्नी के बीच भयंकर विवाद हुआ और जिससे गुस्से में आकर आरोपी संगीता ने घर पर पड़ी कुल्हाड़ी से अपने पति पर कई वार किये जिसके चलते मौके पर ही पीड़ित अनंत सोनवानी की मौत हो गयी।
जिले के पुलिस अधिकारी देवांश राठौर के अनुसार, आरोपी संगीता पर आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज हुआ है।
यहाँ आपने जाना पति-पत्नी के बीच भयंकर विवाद के बारे में उम्मीद है हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से आप संतुष्ट होंगे. हमारी पोस्ट को like और share जरूर करें.
अगर आपका कोई सवाल है तो नीचे comment
box में comment करें. हमारे साथ जुड़ने के
लिए हमारे like करलें व हमें Subscribe
करलें. धन्यवाद

No comments:
Post a Comment
Thanks for visit