प्रदेश के नाम एक संदेश में सीएम योगी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में माँ
दुर्गा की उपासना का अत्यधिक महत्व है। माँ दुर्गा शक्ति की अधिष्ठात्री देवी हैं।
माँ के अनन्त रूप हैं हजारो नाम है लेकिन प्रधान नौ रूपों में नवदुर्गा बनकर आदिशक्ति सम्पूर्ण पृथ्वीलोक पर अपने भक्तो पर दया की वर्षा करती हैं। माँ भगवती भक्तों और साधकों में अपनी ही शक्ति का संचार करते हुए, करुणा एवं परोपकार के द्वारा संसार के प्राणियों का हित करती रहती हैं। मा की महिमा अपरम्पार है ममता का सरोकार है।
योगी जी ने लोगों से कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सभी सावधानियां बरतते
हुए नवरात्रि तथा दुर्गा पूजा के अवसर पर कार्यक्रमों को आयोजित करने की अपील की।
आइये जानते
है शुभ मुहूर्त के बारे मे-
आश्विन नवरात्रि सोमवार, सितम्बर 26, 2022 को
घटस्थापना मुहूर्त - सुबह 06 बजकर 28
मिनट से 08 बजकर 01 मिनट तक
अवधि - 01 घण्टा 33 मिनट्स
घटस्थापना अभिजित मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 06 मिनट से 12 बजकर
54 मिनट तक
अवधि - 00 घण्टे 48 मिनट्स
यहाँ आपने जाना सीएम
योगी ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई के बारे में उम्मीद है हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से आप संतुष्ट होंगे. हमारी पोस्ट को like और share जरूर करें.
अगर आपका कोई सवाल है तो नीचे comment
box में comment करें. हमारे साथ जुड़ने के
लिए हमारे like करलें व हमें Subscribe
करलें. धन्यवाद
.jpg)

No comments:
Post a Comment
Thanks for visit