T20 Match 2022: बल्लेबाज आलराउंडर दीपक हुड्डा बुधवार से दक्षिण अफ्रीका टी20 श्रृंखला शुरू हो रही तीन मैचों की सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं रहेगे. दीपक हुड्डा पीठ की चोट से जूझ रहे है। पता चला है कि उनकी जगह श्रेयस अय्यर को लिया जायेगा।
दीपक हुड्डा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुये तीन टी20 मैचों में से किसी भी अंतिम एकादश में जगह नहीं मिल पायी थी। बीसीसीआई के द्वारा कहा गया है कि हुड्डा चयन के लिए अनुपलब्ध रहेंगे। लेकिन बड़ौदा के स्टार, तिरुवनंतपुरम की यात्रा नहीं करने के कारण ऐसा लगता है कि वह अभी भी ठीक नहीं हो पाये हैं।
चोट की गंभीरता के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है, लेकिन यह टीम इंडिया के लिए चिंताजनक है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में विश्व कप टी 20 के लिए सिर्फ तीन सप्ताह का समय बचा है। इसलिये यह चिंताजनक विशय है.
भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला के पहले मैच के लिए हार्दिक पंड्या और भुवनेश्वर कुमार के बिना उतरेगी क्योंकि उन्हें आराम दिया गया है और वे कंडीशनिंग से संबंधित काम के लिए एनसीए में रिपोर्ट करेंगे। पंड्या की जगह देखे तो बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज अहमद को टीम में शामिल किया गया है। अय्यर और शाहबाज दोनों के मंगलवार को टीम से जुड़ने की उम्मीद है।
आपको बता दे कि मोहम्मद शमी अभी तक कोविड से नहीं उबर पाए हैं लेकिन वो टीम के साथ जुड़े रहेंगे।
दीपक हुड्डा
की जगह अय्यर को टीम में शामिल करने से यहां के स्थानीय प्रशंसक बहुत निराश होंगे
क्योंकि वे तिरुवनंतपुरम के संजू सैमसन को भारत की विश्व कप टीम में शामिल करने की
मांग लगातार करते रहे हैं।
https://draft.blogger.com/blog/posts/8030942464030549215
यहाँ आपने जाना दक्षिण
अफ्रीका के खिलाफ दीपक हुड्डा की जगह श्रेयस अय्यर को मिला मौका के बारे में उम्मीद है हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से आप संतुष्ट होंगे. हमारी पोस्ट को like और share जरूर करें.
अगर आपका कोई सवाल है तो नीचे comment
box में comment करें. हमारे साथ जुड़ने के
लिए हमारे like करलें व हमें Subscribe
करलें. धन्यवाद
.jpg)
No comments:
Post a Comment
Thanks for visit