Wednesday, 21 September 2022

क्रिकेट के नए नियम होंगे 1 अक्टूबर से लाग…….



New Cricket Rules

 

क्रिकेट के नए नियहोंगे 1 अक्टूबर से लागू

             आईसीसी के नए टी20 के बदले हुए नियमो के साथ खेला जाएगा T20 वर्ल्ड कप, ये सभी नियम 1 अक्टूबर से लागू हो जाएंगे।

  •   पहले नियम के तहत अब कैच आउट होने पर नया खिलाड़ी ही बल्लेबाजी करेगा,
  •  दूसरे नियम में कोई भी गेंदबाज गेंद पर थूक नहीं लगा सकता।
  •   तीसरे नियम में टी20 फॉर्मेट में अब केवल 90 सेकेंड्स में होना होगा तैयार।
  •   चौथे नियम में फील्डर के गलत तरीके के मूवमेंट पर सजा।
  •   पाचवे नियम में गेंद अगर पिच से दूर गिरती है, तो अब बल्लेबाज को पिच पर ही रहना होगा। 

 

1. आईसीसी के नए टी20 नियमों के अनुसार कैच आउट होने पर नया बल्लेबाज ही बल्लेबाजी करेगा। पहले के              अनुसार जब एक बल्लेबाज कैच आउट हो जाता था और वो अगर नॉन स्ट्राइकर बल्लेबाज को क्रॉस कर लेता था।        तो इस स्थिति में नया बल्लेबाज नॉन स्ट्राइक एंड पर आता था, लेकिन इस नियम के बाद अब स्ट्राइक बदलने पर         भी नया बल्लेबाजी ही स्ट्राइक लेगा। स्ट्राइक बदलने पर कोई भी प्रभाव नही पदेगा.  

 

2. आईसीसी टी20 नियमो के आधार पर गेंद पर थूक लगाना बैन कर दिया था। अब इस नियम पर स्थायी प्रतिबंध         लगा दिया गया है। अब अगले नियम बदलने तक कोई भी गेंदबाज गेंद पर थूक नहीं लगा पाएगा। 

 3. अब स्ट्राइक पर आने वाले बल्लेबाज को अब बल्लेबाजी के लिए टेस्ट और वनडे मैचों में दो मिनट के भीतर स्ट्राइक      लेने के लिए तैयार होना होगा, वहीं टी20 फॉर्मेट में ये समय 90 सेकेंड्स का ही होगा। इससे पहले ये समय 3             मिनट का था। 

 4. यदि कोई खिलाड़ी फील्डिंग के समय जानबूझकर गलत तरीके से मूवमेंट करता है तो बल्लेबाज को पांच रन                पेनल्टी के रूप में दे दिए जाएंगे और नियम से पहले इस गेंद को डेड बॉल करार दिया जाता रहा है। 

 5. बालर द्वारा फेकी गयी कोई गेंद अगर पिच से दूर गिरती है, तो अब बल्लेबाज को पिच पर ही रहना होगा। अगर        कोई बल्लेबाज पिच के बाहर निकलता है तो अंपायर द्वारा उसे डेड बॉल दे देगा।     

 

 

 

 

     यहाँ आपने जाना क्रिकेट के नए नियम बारे में उम्मीद है हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से आप संतुष्ट होंगे. हमारी पोस्ट को like और share जरूर करें.

     अगर आपका कोई सवाल है तो नीचे comment box में comment करें. हमारे साथ जुड़ने के लिए हमारे like करलें व हमें Subscribe करलें. धन्यवाद


No comments:

Post a Comment

Thanks for visit

T20 world cup 2022: भारत ही जीतेगा टी20 वर्ल्ड कप, आइये जानते है क्यों?

  T20 world cup 2022  भारत ही जीतेगा टी20 वर्ल्ड कप जैसा कि हम सभी जानते है कि   16   अक्टूबर   2022   से ऑस्ट्रेलिया में टी 20   वर्ल्ड कप...