Saturday, 10 September 2022

Child Thief: क्या सच में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह सक्रिय हैं? जानें फैले इस समस्या की सच्चाई के बारे में .......


Child Thief
Child Thief

 सार

Child Thief की घतनाये लगातार कई राज्यों से आ रही बच्चा चोरी की खबर के शक में भीड़ ने लोगों पर हमला कर दिया। सहारनपुर में देखे तो एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर ये माजरा है क्या? क्यों हो रहीं हैं ऐसी घटनाएं? कौन लोग हैं इसके पीछे? पुलिस और सरकार इसको लेकर क्या कर रही है? इन घटनाओं पर पुलिस ने क्या कहा और ऐसी परिस्थति में आपको क्या करना चाहिए?

कुछ दिनों से देशभर में बच्चा चोरी के शक में हिंसा की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। कुछ मामलों में भीड़ ने लोगों की जान तक ले ली। इस तरह के मामले उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में आ रहे हैं।

कुछ प्रमुख घटनाएं-

1: आठ सितंबर की देर रात सहारनपुर के देवबंद में 19 साल का शाहरुख अपने दोस्त सलमान के साथ मुजफ्फरनगर स्थित अपने घर लौट रहा था। ये सभी काम से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान उसे सहारनपुर के परौली गांव के पास कुछ लोगों की भीड़ ने रोक लिया। पहले भीड़ ने नाम पूछा और फिर गोली मार दी। मौके पर ही शाहरूख की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच करने पर मालूम हुआ कि वहाँ के लोगों ने बच्चा चोर समझकर उसे गोली मार दी थी। 

2: सहारनपुर मे ही देवबंद में शुक्रवार को एक गांव के लोगों ने महिला और पुरुष को बच्चा चोर समझकर बुरी तरह पिताई कर दी । दोनों भीड़ से बचकर किसी तरह पुलिस थाने पहुंचे और अपनी जान बचाई।

3: उन्नाव जिले के माखी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात गाव के लोगों द्वारा एक युवती और दो युवकों को बंधक बना लिया गया । उन्हें खेत में गड़े खंभे में कंटीले तार के साथ बांध दिया और जमकर पीटा। किसी ने बच्चा चोर होने की सूचना पुलिस को दी। बाद में पता चला कि ये तीनों किसी रिश्तेदार के घर से लौटकर अपने घर जा रहे थे। 

 4: कासगंज जिले के रिलायंस नेटवर्क में काम करने वाले चार युवक मोबाइल नेटवर्क टॉवर की टेस्टिंग के लिए कार से जा रहे थे। इतने में लोग पहुंच गए। लोगों ने पहले चारों को कार से बाहर निकालकर पूछताछ की और फिर बच्चा चोर कहकर उनकी जमकर पीटाई कर दी। यही नहीं, मौके पर पुलिस को भी बुला लिया । बाद में पुलिस ने पूछताछ की तो मालूम चला कि ये चारों मोबाइल नेटवर्क की टेस्टिंग के लिए निकले थे। 

इन सभी से बचने के लिये फिर क्या करें
इस समस्या के लिये हमने चाइल्ड वेलफेयर के लिए काम करने वाली डॉ. रितु आहूजा से बात की। डॉ. रितु आहुजा  ने कहा, 'बच्चों के चोरी होने की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। लेकिन जिस तरह से इसको लेकर अफवाह फैलाई जा रही है, वो चिंताजनक है। इसके चलते लोग हर अनजान शख्स को बच्चा चोर ही समझ लेते हैं। इसी कारण बस कई जगह मारपीट और हत्या जैसे मामले सामने आ रहे हैं। आप और हम को खुद से जागरूक और सतर्क रहना होगा.



यहाँ आपने जाना Child Thief के बारे में उम्मीद है हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से आप संतुष्ट होंगे. हमारी पोस्ट को like और share जरूर करें.

अगर आपका कोई सवाल है तो नीचे comment box में comment करें. हमारे साथ जुड़ने के लिए हमारे like करलें व हमें Subscribe करलें. धन्यवाद


No comments:

Post a Comment

Thanks for visit

T20 world cup 2022: भारत ही जीतेगा टी20 वर्ल्ड कप, आइये जानते है क्यों?

  T20 world cup 2022  भारत ही जीतेगा टी20 वर्ल्ड कप जैसा कि हम सभी जानते है कि   16   अक्टूबर   2022   से ऑस्ट्रेलिया में टी 20   वर्ल्ड कप...