Wednesday, 21 September 2022

करोड़ों दिलों पर राज करने वाले मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव आज हमारे बीच नहीं है......



Raju Srivastav

 








मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 58 साल की उम्र मे आज निधन हो गया। पिछले 41 दिनों से राजू श्रीवास्तव अस्पताल में भर्ती थे। काफी दिनो तक वेंटिलेटर पर रहने के बावजूद उनके परिवार के लोग और डॉक्टर्स ये उम्मीद कर रहे थे कि वो स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौट आएंगे, लेकिन वो अब हमारे बीच नहीं रहे। वो चेहरा जो लोगो को हमेशा हंसता रहता था। जिसकी कॉमेडी इतनी लाजवाब थी कि हसते - हसते लोगो की आँखो में आंसू आ जाते थे, वो मशहूर कॉमेडियन लोगो को रुला ही नही बल्कि एक ऐसा रिक्त स्थान छोद गया है जिसे भरना सम्भव नही लगता । टीवी स्क्रीन हो या सोशल मीडिया पर अकाउंट हो, आज करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाले सबके चहीते राजू श्रीवास्तव का अचानक अलविदा कह जाना बहुत ही दुखद है।  

 आपकी जांनकारी के लिये बता दे कि राजू श्रीवास्तव ने कई फिल्मों और शोज में काम किया है । कई रियलिटी शोज में राजू जी ने पार्टिसिपेट किया था। राजू जी को प्रमुख पहचान कॉमेडी शो The Great Indian Laughter Challenge से मिली थी। इस शो की सफलता के बाद राजू ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा वो निरंतर नयी उचाइयो पर चलते गये । राजू श्रीवास्तव जी एक एक्टर, कॉमेडियन होने के साथ ही एक नेता भी थे। वे बीजेपी से जुड़े कर समाज सेवा करते रहे ।

 देखा जाये तो दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान लगातार राजू श्रीवास्तव की हालत निरंतर नाजुक बनी हई थी। उन्हें पहले आईसीयू में एडमिट करवाया गया, लेकिन तबीयत में जब कोई सुधार नही हुआ तो उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया। बीच में कभी-कभी वो होस मे आये लेकिन उनको पूरी तरह होस नहीं आया। डॉक्टरों की लाख कोशिशों के बाद भी  आज उन्होंने दम तोड़ ही दिया और सबको हंसाने वाला कॉमेडियन सबको रुलाकर हमेशा के लिए इस दुनिया से चला गए। 

 

 



यहाँ आपने जाना मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव निधन बारे में उम्मीद है हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से आप संतुष्ट होंगे. हमारी पोस्ट को like और share जरूर करें.

अगर आपका कोई सवाल है तो नीचे comment box में comment करें. हमारे साथ जुड़ने के लिए हमारे like करलें व हमें Subscribe करलें. धन्यवाद


No comments:

Post a Comment

Thanks for visit

T20 world cup 2022: भारत ही जीतेगा टी20 वर्ल्ड कप, आइये जानते है क्यों?

  T20 world cup 2022  भारत ही जीतेगा टी20 वर्ल्ड कप जैसा कि हम सभी जानते है कि   16   अक्टूबर   2022   से ऑस्ट्रेलिया में टी 20   वर्ल्ड कप...