Tuesday, 20 September 2022

भारत में टाटा की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार होगी जल्द ही लांच , जाने क्या होगी इसकी कीमत

 


Tigor EV


भारत में इसी सितम्बर माह मे टाटा कंपनी 10 इलेक्ट्रिक की कार अच्छे मॉडल्स में 2026 तक लॉन्च करने की योजना पर लगातार काम रही है टाटा टियागो भी उन्हीं में से एक है यह कंपनी भार्तीय बाजार में पहले से ही सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक वाहनों में से एक Tigor EV को पहले से ही मार्केट में बेच रही है टाटा की नेक्सन इलेक्ट्रिक कार भारतीय मार्केट में खूब धमाल मचा रही है। 

देश में इलेक्ट्रिक व्हीक्लस मार्केट बहुत तेजी से लगातार ग्रोथ कर रही है और लोग इसे अब डीजल, पेट्रोल, और सीएनजी छोड़कर इलेक्ट्रिक वाहनों पर स्विच करने लगे हैं और ऑटो वाली कंपनियां भी इलेक्ट्रिक वाहनों को मार्केट में अपनी दावेदारी मजबूत करने की कोशिश में लगी हुई हैं यह आगे आने वाले समय में सड़कों पर बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक गाड़ियां दौड़ती नजर आ सकती हैं। 

इलेक्ट्रिक व्हीकल  मोटर, साईकल भी बहुत तेजी से मार्केट में अपनी पकड़ को मजबूत करने मे लगी है इन सबके बीच कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार लेकर आने वाली है, कंपनी ने ऐलान की माने तो बहुत ही जल्द  इसी टाटा टियागो का इलेक्ट्रिक (Tata Tiago Electric) वैरिएंट मार्केट में उतारने जा रही है। 

सूत्रो की मानें तो टाटा टियागो इलेक्ट्रिक हैचबैक की कीमत 10 लाख रुपये से भी कम हो सकती है और इस तरह ये टाटा मोटर्स की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार होगी। 

टाटा मोटर्स के वाहनो मे इलेक्ट्रिक व्हीकल के पोर्टफोलियो में पहले से ही दो कारें नेक्सन और टिगोर इवी मौजूद हैं नेक्सन इलेक्ट्रिक भारतीय मार्केट में खूब धमाल मचा रही है। 

  

यहाँ आपने जाना इलेक्ट्रिक कार बारे में उम्मीद है हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से आप संतुष्ट होंगे. हमारी पोस्ट को like और share जरूर करें.

अगर आपका कोई सवाल है तो नीचे comment box में comment करें. हमारे साथ जुड़ने के लिए हमारे like करलें व हमें Subscribe करलें. धन्यवाद


Sunday, 18 September 2022

पीएम मोदी की कोशिश के बाद 70 साल बाद भारत की धरती पर उतरे चीते....

 

पीएम मोदी की कोशिश के बाद 70 साल बाद भारत की धरती पर उतरे चीते....

0 साल बाद भारत की धरती पर उतरे चीते, पीएम मोदी ग्वालियर के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ेंगे

70 साल बाद भारत की धरती पर उतरे चीते....

नामीबिया से आने वाले चीतों का भारत मे स्वागत है। शनिवार सुबह करीब 8 बजे चीते देश की धरती पर उतरे । इन चीतों को यात्रा के दौरान खाली पेट रखा गया। 
मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में इन्हे रखा जायेगा । ग्वालियर के महाराजपुरा एयरवेज पर उतरने के बाद इन चीतों को बाड़े की ओर ले जाया गया। यहां विमान से चीतों को हेलीकॉप्टर में 30 मिनट में शिफ्ट किये जाने का प्लान है । इसके बाद ये चीते कूनो अभयारण्य के लिए उड़ान भरेंगे। आधे घंटे में चीते कूनो पहुंच जाएंगे। यहां प्रधानमंत्री करीब 11 बजे 3 चीतों को बाड़े में छोड़ेंगे। इनमें दो नर और एक मादा चीता है। नर दोनों चीतें सगे भाई हैं। इन चीतों को यात्रा के दौरान खाली पेट रखा जाएगा।  

 

निगरानी के लिये 24 घंटे की जाएगी आर्मी के जवानों को तैनाती  


अधिकारी ने बताया कि बाड़े आसपास मचान बनाए जा रहे हैं। रोस्टर के हिसाब से ड्यूटी लगाई जाएगी जो 24 घंटे चीतों की मॉनीटरिंग करेंगे। फारेस्ट गार्डन, रेंज अफसर, वेटनरी डॉक्टर की अलग-अलग ड्यूटी इसमें लगेगी डॉक्टर उसकी हेल्थ को देखेगा। चीतों खाना-खा रहा है या नहीं। उनकी डेली रूटिन को बीट गार्ड देखेगे। चौहान जी ने बताया कि शिकारियों से बचाने के लिए 8-10 वर्ग किमी पर एक पेट्रोलिंग कैम्प है। जिसमें गार्ड और उनके सहायक रहते हैं। इसके अलावा एक्स आर्मी के जवानों को भी तैनात किया गया है।

 

 

 

यहाँ आपने जाना नामीबिया से आने वाले चीतों बारे में उम्मीद है हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से आप संतुष्ट होंगे. हमारी पोस्ट को like और share जरूर करें.

अगर आपका कोई सवाल है तो नीचे comment box में comment करें. हमारे साथ जुड़ने के लिए हमारे like करलें व हमें Subscribe करलें. धन्यवाद


Friday, 16 September 2022

सीएम योगी के निर्देश पर लखीमपुर के अपराधियो पर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, प्रमुख अपराधियो 24 घंटों के अंदर सलाखों के पीछे पहुंचे....



https://draft.blogger.com/blog/posts/8030942464030549215

Gorakhpur news

सीएम योगी के निर्देश पर लखीमपुर के अपराधियो पर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, प्रमुख अपराधियो 24 घंटों के अंदर सलाखों के पीछे पहुंचे लखीमपुर खीरी मामले में एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यही संवेदनशीलता देखने को मिली। गोरखपुर के दौरे पर योगी आदित्यनाथ को देर शाम जब घटना की सूचना मिली तो तत्काल ही प्रदेश पुलिस के आला अधिकारियों को एक्शन लेकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए और खुद पूरे मामले की अभी तक मॉनीटरिंग कर रहे है । 

 पुलिस ने भी मुस्तैदी दिखाते हुए घटना के 24 घंटों के अंदर नामजद समेत सभी 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उत्तर प्रदेश पुलिस लखीमपुर खीरी में अपराधियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। आखिरकार सुबह सभी अपराधी सलाखों के पीछे पहुंच गए। बुधवार शाम को लखीमपुर जिले के थाना निघासन क्षेत्र में ग्राम तमोलिनपुरवा में 2 लड़कियों के शव पेड़ पर टंगे हुए पाए गए थे। 

 एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार के अनुसार तत्काल लड़कियों की मां की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत करते हुए वैज्ञानिक अन्वेषण के जरिए 6 अभियुक्तों (जुनैद, सुहैल, छोटे, हफीजुररहमान, करीमुद्दीन एवं छोटू) को गिरफ्तार किया गया है। इसमें मुख्य अभियुक्त जुनैद पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार को सुबह 8.34 पर थाना क्षेत्र निघासन में स्थानीय निघासन पुलिस व स्वाट टीम के साथ मुठभेड़ में अभियुक्त जुनैद पुत्र इसराइल से एक 315 बोर का तमंचा व 2 जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया। मुठभेड़ के दौरान मौके से अन्य अभियुक्त सुहेल व हफीजुररहमान भी गिरफ्तार किए गए। इनसे पूछताछ में अन्य अभियुक्तों छोटे पुत्र मझले व करीमुद्दीन पुत्र कलामुद्दीन को भी गिरफ्तार किया गया। एफआईआर में नामजद अभियुक्त छोटू गौतम पुत्र चेतराम गौतम को भी स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लगातार गिरफ्तारिया की जा रही है.

 

घटना संज्ञान में आते ही पुलिस ने मृतक लड़कियों की मां की लिखित तहरीर थाना निघासन में धारा 302, 323, 452, 376 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पूरी रात पुलिस ने सूचना के आधार पर अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी। एक तरफ, जहां स्थानीय पुलिस पूरी रात दबिश पर दबिश दे रही थी तो दूसरी तरफ, प्रदेश के आला पुलिस अधिकारी भी पूरी रात जागकर मामले की मॉनीटरिंग कर रहे थे। 

 स्थानीय पुलिस के अलावा लखनऊ से आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह को फौरन घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया। एसपी लखीमपुर संजीव सिन्हा की अगुवाई में त्वरित गति से कार्रवाई की गई। सभी फॉरेंसिक एविडेंस देखे गए। शवों का पोस्टमार्टम विशेषज्ञ डॉक्टरों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के तहत किया गया है। शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं जिनका अंतिम संस्कार रीति-रिवाजों के जरिए किया जाएगा। 

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी पूरे मामले की निगरानी करते रहे। गोरखपुर दौरे अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच उन्होंने देर शाम आला अधिकारियों से मामले की जानकारी ली। इसके बाद बिना देरी किए पुलिस को मामले में एक्शन लेने की छूट दी। स्पष्ट निर्देश दिए गए कि प्रदेश की बेटियों के साथ हुई इस ह्दय विदारक घटना को अंजाम देने वाला कोई भी अपराधी बचना नहीं चाहिए। सभी को 24 घंटे के अंदर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया जाए। मुख्यमंत्री ने मृतक बेटियों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी जाहिर की।

 

 

 

यहाँ आपने जाना लखीमपुर खीरी मामले बारे में उम्मीद है हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से आप संतुष्ट होंगे. हमारी पोस्ट को like और share जरूर करें.

अगर आपका कोई सवाल है तो नीचे comment box में comment करें. हमारे साथ जुड़ने के लिए हमारे like करलें व हमें Subscribe करलें. धन्यवाद


Wednesday, 14 September 2022

Hindi Diwas 2022 : 14 सितंबर आज का दिन हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है , जानिए कुछ प्रमुख जानकारियो के बारे में .....


Hindi Diwas 2022: भारत देश भर के प्रत्येक स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय में हिंदी दिवस बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता रहा है। 14 सितबंर का दिन वाकई हर भारतवासी के लिए गर्व का दिन है। ये पूरे देश की पह्चान रखने वाली भाषा हिंदी का दिन है। सांस्कृतिक विविधताओं भाशाओ से भरे देश भारत में हिंदी दिवस के दिन की अहमियत बहुत है। भारत के अलग-अलग क्षेत्रो में लोगों का खान-पान, रहन-सहन, वेश-भूषा, शारीरिक बनावत, यहां तक की विचारधारा भी अलग-अलग है। भारत के अलग-अलग क्षेत्रो में धर्म हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, बौद्ध, पारसी तथा जैन धर्म के अनुयायी निवास करते हैं। ये धर्म विभिन्न जातियों में बंटे हैं। विभिन्न क्षेत्रों के लोग अलग अलग भाषाएं बोलते हैं। धर्म, जाति, भाषा, संस्कृति की इन विविधताओं के फासलों को हिंदी खत्म करती आयी है। हिंदी ही है जो अलग अलग क्षेत्रों के लोगों के दिलों की दूरियों को मिटाती आ रही है और सभी को एकता के सूत्र में बांधे रखती है।

 

हिंदी दुनिया में सबसे ज्यादा बोली और समझी जाती हैं। महात्मा गांधी ने कहा था कि हिंदी जनमानस की भाषा है और इसे देश की राष्ट्रभाषा बनाने की सिफारिश भी की थी। हिंदी को 14 सितंबर 1949 को राजभाषा का दर्जा दिया गया था, लिहाज़ा इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। संविधान सभा ने देवनागरी लिपि वाली हिंदी के साथ ही अंग्रेजी को भी आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया गया है, लेकिन 1949 में आज ही के दिन संविधान सभा ने हिंदी को ही भारत की राजभाषा घोषित किया था। पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया। तब से आज तक हिंदी दिवस 14 सितंबर को ही मनाते आ रहे है.

 

 

 

 

यहाँ आपने जाना भाषा हिंदी बारे में उम्मीद है हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से आप संतुष्ट होंगे. हमारी पोस्ट को like और share जरूर करें.

अगर आपका कोई सवाल है तो नीचे comment box में comment करें. हमारे साथ जुड़ने के लिए हमारे like करलें व हमें Subscribe करलें. धन्यवाद

Tuesday, 13 September 2022

जल्द ही व्हाट्सएप आपको तिथि के अनुसार चैट massage खोजने की सुविधा देगा. Whatsapp news 2022, new feature

 

Whatsapp new

Whatsapp new 2022 साल पहले व्हाट्सएप ने इस फीचर को लाने की लगातार कोशिश की जा र्ही है, और प्लेटफॉर्म के लिए अब आने वाले महीनों में अपना फोकस फिर से शुरू करना चाहता है।

 व्हाट्सएप आपको इन दिनों बहुत कुछ सुविधाये देता है, एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन मानकों के कारण सुरक्षित होने का दावा किया जाता रहा है। लेकिन ऐप पर कुछ बेहतरीन सुविधाओं के बारे में कम बात की जाती है, उदाहरण के लिए, शब्द, अंक या यहां तक कि फ़ाइल प्रकार टाइप करके किसी विशेष संदेश की खोज करने में सक्षम होना।

 किसी संदेश को उस तारीख तक खोजने का एक विकल्प व्हाट्सएप के पास होगा जहां आप जिस दिन आपने इसे भेजा था। डब्ल्यूए बीटा  द्वारा अपनी रिपोर्ट में दिखाया गया है, "यह सुविधा बहुत उपयोगी होगी, जब आप किसी निश्चित संपर्क के साथ साझा किए गए पहले संदेश की खोज करना चाहेंगे या आप पढ़ना चाहेंगे कि किस तिथि पर कौन से संदेश भेजे गए थे।"

 टिपस्टर के अनुसार, यह फीचर आईफोन पर उपलब्ध होगा, व्हाट्सएप के आईओएस वर्जन पर इस विकल्प की टेस्टिंग शुरू हो चुकी है। रिपोर्ट में ब्ताया गया है कि व्हाट्सएप इस फीचर पर काम कर रहा था लेकिन दो साल पहले इसे बंद कर दिया।  प्लेटफॉर्म पर इस विकल्प पर फिर से काम करने की योजना बना रहा है।

 आने वाले दिनो में, व्हाट्सएप इसे आईफोन पर बीटा टेस्टर के लिए ला सकता है, यह सुनिश्चित करने से पहले कि यह सार्वजनिक रोलआउट के लिए तैयार है। फीचर में मूल रूप से सर्च बार में एक कैलेंडर आइकन शामिल होता है और आप तारीख के आधार पर संदेश देख सकते हैं।

 शब्द दर चैट खोजने के बजाय, आप केवल तिथि के आधार पर संदेश खोज सकते हैं। इस तरह, आप संदेश को खोजने के लिए असीमित स्क्रॉलिंग की परेशानी का सामना किए बिना आसानी से संदेश ढूंढ सकते हैं। रिपोर्ट केवल आईफ़ोन उपयोगकर्ताओं के लिए इस सुविधा के बारे में लागू होगी, हमें उम्मीद है कि यह उपयोगी सुविधा एंड्रॉयड पर भी दिखाई देगी। 

अब यूजर्स के लिए व्हाट्सएप एक ट्विटर का छोटा सा हिस्सा बन गया है। ऐसा लगता है कि नियमित शेयर आइकन के बजाय, ट्विटर ने इसे व्हाट्सएप आइकन उपयोगकर्ताओं के साथ बदल दिया है।

 

 

 

 

यहाँ आपने जाना  व्हाट्सएप के नये फीचर बारे में उम्मीद है हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से आप संतुष्ट होंगे. हमारी पोस्ट को like और share जरूर करें.

अगर आपका कोई सवाल है तो नीचे comment box में comment करें. हमारे साथ जुड़ने के लिए हमारे like करलें व हमें Subscribe करलें. धन्यवाद


Monday, 12 September 2022

उत्तर प्रदेश सरकार ने शहरो की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए एक्सप्रेसवे के साथ-साथ मार्गों के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कराने के दिए निर्देश



Rajmarg

Instructions for widening and beautification of routes along with expressways to improve
 the connectivity of cities
 

सरकार द्वारा शहरो की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए एक्सप्रेसवे के साथ-साथ मार्गों के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाना सुनिश्चित किया है. एक्सप्रेसवे अब उत्तर प्रदेश की नई पहचान बन चुके हैं। प्रदेश सरकार एक्सप्रेसवे के साथ-साथ राजमार्गों एवं प्रमुख मार्गों को भी रफ्तार देने का काम बहुत तेजी से कर रही है। प्रदेश के महत्वपूर्ण सेतुओं और मार्गों पर प्रवेश द्वार की स्थापना एवं सौंदर्यीकरण के लिए शासन की ओर से 5.45 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गई । यह राशि लोक निर्माण विभाग को चालू 14 कार्यों के लिए जारी की गई है। बात की बात ये है कि इसके तहत प्रदेश के तमाम धार्मिक स्थलों को प्रमुख मार्गों से जोड़ा जाएगा देखा जाये तो बीते 5 साल में प्रदेश सरकार ने प्रदेश की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए एक्सप्रेसवे के साथ प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए थे।


योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग बीते कई दिनों से प्रदेश के तमाम धार्मिक स्थलों को प्रमुख मार्गों से जोड़ने के लिए लगातार काम कर रहा है। जारी इस राशि से इस काम में भी तेजी आने के आसार है। इनमें से बहुत सारे वो धार्मिक स्थल हैं, जो पहले की सरकारों की अनदेखी के चलते प्रमुख मार्गो से जुद नही पाये थे। लेकिन योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रमुख धार्मिक स्थलों के साथ-साथ उपेक्षित इन धार्मिक स्थलों के नवीनीकरण पर भी काफी ध्यान दिया है। सोनभद्र, आगरा, वाराणसी, बलिया, कानपुर, लखनऊ, चंदौली, सिद्धार्थ नगर, सहारनपुर, चित्रकूट जैसे जनपदों में कई धार्मिक स्थल हैं, जिन्हें प्रमुख मार्गों से जोड़ा जाना है। इसके लिए प्रदेश के वित्त विभाग की ओर से 5 करोड़ 45 लाख और 10 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। चालू कार्यों में जनपद अलीगढ़, पीलीभीत, गोरखपुर, गोण्डा, लखनऊ, उन्नाव, बाराबंकी तथा प्रयागराज आदि जिले शामिल हैं। 

शासन द्वारा जारी शासनादेश में धन आवंटन की जानकारी दी गई है। इसके तहत, प्रदेश में कई जनपदों में मार्गों पर प्रवेश द्वार का भी निर्माण क्राना होगा, मार्गों के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण का भी काम किया जाएगा। प्रदेश सरकार कई राजमार्गों का भी चौड़ीकरण करा रही है। राजमार्गों पर तेजी से वाहनों की संख्या बढ़ी है, जिसके चलते रफ्तार में कमी आई है। योगी सरकार इन राजमार्गों पर वाहनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए कार्यरत है। इसके लिए राजमार्गों पर कई ओवरब्रिज बनाए जा रहे हैं, चौड़ीकरण के लिए समीप की भूमि का अधिग्रहण हो रहा है व अवैध कब्जों के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया जारी है। योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग बीते कई दिनों से प्रदेश के तमाम धार्मिक स्थलों को प्रमुख मार्गों से जोड़ने के लिए लगातार काम कर रहा है।

 

 

 

 

यहाँ आपने जाना शहरो की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए एक्सप्रेसवे के साथ-साथ मार्गों के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण बारे में उम्मीद है हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से आप संतुष्ट होंगे. हमारी पोस्ट को like और share जरूर करें.

अगर आपका कोई सवाल है तो नीचे comment box में comment करें. हमारे साथ जुड़ने के लिए हमारे like करलें व हमें Subscribe करलें. धन्यवाद


T20 world cup 2022: भारत ही जीतेगा टी20 वर्ल्ड कप, आइये जानते है क्यों?

  T20 world cup 2022  भारत ही जीतेगा टी20 वर्ल्ड कप जैसा कि हम सभी जानते है कि   16   अक्टूबर   2022   से ऑस्ट्रेलिया में टी 20   वर्ल्ड कप...