Saturday, 8 October 2022

सीएम योगी का नया फरमान जारी, सड़कों पर विशेष फोकस, उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर बनाने का लक्ष्य….

 

UP road plan

सीएम योगी का नया फरमान जारी, सड़कों पर विशेष फोकस, उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर बनाने का लक्ष्य….

माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर बनाने के लिए एक्सप्रेसवे के बाद अब सड़कों पर पूरा फोकस किया है। इसके लिए सभी मंडल मुख्यालयों को रिंग रोड व बाई पास से तथा सभी जिला मुख्यालयों को राजधानी लखनऊ से फोर लेन से जोड़ा जाएगा। हालांकि इससे पहले सड़कों के किनारे को कैसे विकसित करना है इसकी पूरी कार्य योजना तैयार की जाएगी, जिससे यहां स्थानीय स्तर पर उद्योग लगाये जा सकें और नये रोजगार का सृजन हो पाये।

उत्तर प्रदेश में बरेली, अलीगढ़, सहारनपुर, मुरादाबाद, प्रयागराज, मिर्जापुर, देवी पाटन मंडल गोंडा, आजमगढ़, और झांसी मंडल मुख्यालय में कुछ सड़कों का निर्माण हुआ है। शेष सड़कों को रिंग रोड या बाई पास से जोड़ने की योजना है। इस बिनदु पर सीएम योगी ने हाल ही में पीडब्ल्यूडी की बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया है उन्होने शहरों में बनने वाले रिंग रोड और बाई पास के निर्माण से पहले सड़कों के किनारे विकास कार्यों की पूरी रूपरेखा तैयार की जाये। जिससे भविष्य की जरूरतों को देखते हुए भूमि अधिग्रहित की जा सके और इसके लिए लैंड पूलिंग योजना का भी लाभ लोगों को दिया जाएगा। सीएम योगी के अनुसार इन सड़कों के किनारे किसानों के लिए मंडी, टाउनशिप, बस अड्डे, औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के साथ-साथ अन्य विकास कार्य कराए जा सकते हैं। इससे शहरों का सुनियोजित विकास हो सकेगा और सड़कें निवेश का आधार भी बनेंगी। 

उत्तर प्रदेश सरकार इन 11 मंडलों में रिंग रोड और बाई पास का निर्माण के साथ उसके किनारे विकास भी कराने जा रही है। इसको देखते पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से कार्य वाहक एजेंसी का चयन किया जाएगा। एजेंसी की ओर से ही शहरों की भविष्य की जरूरतों को देखते हुए कार्य योजना बनाई जाएगी। रिंग रोड और बाई पास के निर्माण से शहरों में जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। जाम से आज कल बहुत समस्या का सामना करना होता है. 

 



 

 

यहाँ आपने जाना सड़कों पर विशेष फोकस के बारे में उम्मीद है हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से आप संतुष्ट होंगे. हमारी पोस्ट को like और share जरूर करें.

अगर आपका कोई सवाल है तो नीचे comment box में comment करें. हमारे साथ जुड़ने के लिए हमारे like करलें व हमें Subscribe करलें. धन्यवाद


Thursday, 6 October 2022

FIFA world cup 2022: फुटबॉल फीफा वर्ल्ड कप इस बार सबसे महंगा होगा वाला है..


FIFA world cup 2022


FIFA world cup 2022 फीफा वर्ल्ड कप202220 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। तकरीबन 15 लाख फैंस के कतर पहुंचने की पूरी उम्मीद है। 2022 फीफा वर्ल्ड कप 32 टीमों वाला मेगा टूर्नामेंट होगा । 2022 का वर्ल्ड कप फुटबॉल इतिहास का सबसे महंगा वर्ल्ड कप होने वाला है। इसमें FIFA और मेजबान कतर द्वारा लगभग 17 लाख करोड़ रुपए खर्च होंने की उम्मीद है । इसके लिए वहां पर फीफा वर्ल्ड कप की जोर-शोर से  तैयारियां चल रही हैं।

2022 फीफा वर्ल्ड कप को देखते हुये कतर ने सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए 65 हजार करोड़ रुपए में 24 फाइटर जेट्स और 9 अत्याधुनिक हॉक एमके-167 ट्रेनिंग जेट खरीदने का करार किया था। कतर ने यह सभी करार 2017 में किये थे  ब्रिटेन के द्वारा भी कतर को अपनी 2012 ओलिंपिक वाली विशेष सुरक्षा भी मुहैया कराएगा। ड्रोन, CCTV और सेंसर के जरिए कतर का नेशनल सिक्योरिटी सेंटर की निगरानी करेगा। मोरक्को के सुरक्षा कर्मचारी भी कतर भेजे जा सकते हैं , इसके बारे में चर्चा हो रही है। 

कतर में फीफा वर्ल्ड कप के आयोजन के लिये 160 से ज्यादा देशों से 20,000 वॉलंटियर्स दो महीने पहले से कतर में लगे  हुए हैं। वॉलंटियर्स ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से लगभग 1300 घंटों से ज्यादा की विशेष ट्रेनिंग दी जा रही हैं। इन वॉलंटियर्स में 18 से लेकर 77 वर्ष तक की उम्र के लोग शामिल हैं।

2022 फीफा वर्ल्ड कप मे स्टेडियम का सबसे सस्ता टिकट 5,600 रुपए का है। ब्रॉडकास्टर और होटलों के बीच तनातनी का नुकसान फैंस को हो सकता है। टिकट नहीं मिलने पर होटल रूम में बैठकर टीवी पर भी मैच नहीं देख पाएंगे।


Saturday, 1 October 2022

यूपी हैसियत प्रमाण पत्र 2022 ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें? हैसियत प्रमाण पत्र क्या होता है?


Haisiyat praman patra

आपको यदि UP Haisiyat Praman Patra की आवश्यकता है। तो आपको हैसियत प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कहीं लाइन में नहीं खड़ा होना है और ना ही किसी सरकारी ऑफिस के चक्कर काटने पड़ेंगे। क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार दवारा आज लगभग सभी सेवाएं ऑनलाइन ही प्रदान की जा रही हैं। आप घर बैठे ऑनलाइन अपने लैपटॉप अथवा मोबाइल के सहयोग से आवेदन कर सकते हैं और 1 हफ्ते के अंदर UP Haisiyat Praman Patra आपका बन जाएगा 

UP Haisiyat Praman Patra Online Kaise Karen In Hindi



 

 

 

 




 

 

 


हैसियत प्रमाण पत्र क्या होता है?

हैसियत प्रमाण पत्र एक ऐसा सरकारी दस्तावेज है। जिससे किसी व्यक्ति की आर्थित स्थित या सम्पत्ती की जानकारी का पता चलता है। जब आपको कोई सरकारी  टेंडर लेना होता हैं तो आपको अपनी हैसियत का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होता है। कोई सरकारी ठेका लेनाबड़ी-बड़ी बिल्डिंगों को बनाने का काम लेनाकोई सड़क का ठेका लेना या बैंक से लोन लेने आदि में भी Haisiyat Praman Patra की आवश्यकता रहती है।

हैसियत प्रमाण पत्र के लिए कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है। सरकार द्वारा Haisiyat Praman Patra व्यक्तिगत और संस्थागत दोनों प्रकार से जारी किए जा सकते हैं।


यूपी हैसियत प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज –


हैसियत प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले आपको निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज आपके पास होने चाहिए। जिससे आपको आवेदन करते समय समस्या का सामना ना करना हो –

·         आवेदन कर्ता का फोटो

·         पैन कार्ड

·         पते का प्रमाण पत्र – जैसे आधार कार्डवोटर आईडी कार्डड्राइविंग लाइसेंसपैन कार्डपासपोर्ट

·         आधार कार्ड

अचल संपत्ति –

·         कृषि भूमि की स्थिति में CH 41 व 45 तथा 1359 फ० की प्रमाणित खतौनी

·         संपत्ति के स्वामित्व का कोई साक्ष्य

·         दर्शायी गयी संपत्ति/भवन भूमि का फोटोग्राफ

चल संपत्ति –

·         इसमे वाहन की स्थिति में सक्षम प्राधिकारी का मूल्यांकन प्रमाणपत्र या बैंक में रखी गयी संपत्ति के लिए बैंक प्राधिकारी से मूल्यांकन प्रमाणपत्र/ बैंक अथवा वित्तीय सस्था में कोई धनराशि हो तो इसके लिए बैंक का नाम /खाता संख्या एवं उसमे रखी धनराशि का विवरण दिया जाय। इसके लिए बैंक अथवा वित्तीय सस्था द्वारा निर्गत प्रमाणपत्र संलग्न किया हुआ होना चाहिये 


How To Make UP Haisiyat Praman Patra Online In Hindi –

यदि आपको हैसियत प्रमाण पत्र की आवश्यकता है। और आप इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं। तो आप Haisiyat Praman Patra के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन आप किसी जन सेवा केंद्र के माध्यम से कर सकते हैं। और साथ ही आप चाहे तो स्वयं भी ऑफिशल पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आपको निम्न चरण पूर्ण करने होंगे।

यूपी हैसियत प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें –


आपको नीचे बताये जा रहे स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं-

 

·         सबसे पहले आपको विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। आप चाहें तो यहां क्लिक करके डायरेक्ट भी जा सकते हैं।

·         वेबसाइट पर पहुंचने के बाद आपको इस पोर्टल पर अपना एक अकाउंट बनाना होगा। नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण पर क्लिक करके अपना अकाउंट बना सकते हैं।

·         अकाउंट बनाने के बाद आपको अपने अकाउंट में लॉग इन करना होगा। जैसे ही आप अपने अकाउंट में लॉगइन करेंगे आपको नीचे दिखाई गई इमेज की तरह डैशबोर्ड दिखाई देगा। यहां पर आपको “आवेदन भरे” आप्शन पर क्लिक करना होगा। 

 


·         आपको “आवेदन भरे” ऑप्शन पर क्लिक करना होगा । आपके सामने ड्रॉप डाउन मेनू खुल जायेगा।

·         यहां आपको सभी आवेदन पत्र की लिस्ट दिखाई देगी। आपको Haisiyat Praman Patra को सेलेक्ट करना होगा।

·         अब आप हैसियत प्रमाण पत्र को सेलेक्ट करेंगे। आपके सामने दो ऑप्शन ओपन होकर आएंगे।

 


 

 

यहाँ आपने जाना हैसियत प्रमाण पत्र के बारे में उम्मीद है हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से आप संतुष्ट होंगे. हमारी पोस्ट को like और share जरूर करें.

अगर आपका कोई सवाल है तो नीचे comment box में comment करें. हमारे साथ जुड़ने के लिए हमारे like करलें व हमें Subscribe करलें. धन्यवाद


T20 world cup 2022: भारत ही जीतेगा टी20 वर्ल्ड कप, आइये जानते है क्यों?

  T20 world cup 2022  भारत ही जीतेगा टी20 वर्ल्ड कप जैसा कि हम सभी जानते है कि   16   अक्टूबर   2022   से ऑस्ट्रेलिया में टी 20   वर्ल्ड कप...