Thursday, 8 September 2022

आज का नया भारत संकल्पों को सिद्धि में बदल रहा है : सीएम योगी

 

Sankalp se sidhhi

संकल्पों को सिद्धि  के बारे माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन अग्रेजो ने भारत पर 200 वर्षों तक शासन किया, आज भारत आजादी के 75 सालों में उसी ब्रिटेन को पछाड़कर आज विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। आज का नया भारत अपने संकल्पों को सिद्धि में बदल रहा है। यह भारत के वर्तमान यशस्वी नेतृत्व की सफलता है।  

सीएम योगी जी युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की 53वीं तथा राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की 8वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष में आयोजित समारोह के अंतर्गत 'आजादी का अमृत महोत्सव : संकल्पना से सिद्धि तक' सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में पहली बार लगा कि स्वाधीनता दिवस का पर्व सिर्फ सरकारी आयोजन नहीं है बल्कि इसमें जन-जन की भागीदारी है। सभी भारतीयो ने हर घर तिरंगा फहराया।

 योगी जी ने कहा कि हमारे देश को आजादी अचानक नहीं मिली। इसके लिए बहुत प्रयास करना पड़ा, अनगिनत बलिदान देने पड़े। भारत उन चंद देशों में से एक है जिसने कभी पराजय को स्वीकार नहीं किया बल्कि निरंतर लड़ता रहा। पृथ्वीराज चौहान, महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी, गुरु गोविंद सिंह जैसे महापुरुष लगातार देश के सम्मान और स्वाभिमान के लिए लड़ते रहे।

 योगी जी ने कहा कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में देश एकजुट होकर लड़ा था। बैरकपुर में मंगल पांडेय, गोरखपुर में बंधु सिंह, मेरठ में धनसिंह कोतवाल, झांसी में रानी लक्ष्मीबाई, बिठूर में तात्या टोपे ने आजादी की लड़ाई की मशाल जलाई। देश का कोई क्षेत्र ऐसा नहीं था जहां लोगों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ हुंकार न भरी हो। पहली बार लगा था कि भारत दासता से मुक्त हो जाएगा। तभी से क्रांति की ज्वाला बुझने नहीं पाई। 1922 में ऐतिहासिक चौरीचौरा जनाक्रोश हुआ, लखनऊ में काकोरी की घटना में कई क्रांतिकारियों को फांसी दी गई। अनगिनत बलिदान से अंततः 15 अगस्त 1947 को देश स्वतंत्र हो गया। 

 योगी जी ने कहा कि यदि हम लक्षित संकल्पों से जुड़कर अपने अपने क्षेत्र के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें तो दुनिया की कोई भी ताकत भारत को विकसित राष्ट्र बनने से नहीं रोक सकती।  उन्होंने कहा कि चाहे वह छात्र हो, शिक्षक, किसान, उद्यमी, व्यापारी या समाज का कोई भी तबका, सबके मन मे 'देश प्रथम' का भाव होना चाहिए। हमें अपने क्षेत्र में कार्य करते हुए आत्मनिर्भर भारत के लिए कार्य करना होगा। पंचायतों और निकायों को हरेक कार्य के लिए सरकार पर निर्भर रहने की बजाय राजस्व के स्रोतों को बढ़ाना होगा।

सीएम योगी ने कहा कि इन 75 वर्षों में अलग-अलग बोली, भाषा, खानपान के बावजूद कश्मीर से कन्याकुमारी तक तथा द्वारिका से बंगाल तक पूरे देश में एक समान राष्ट्रीय भावना दिखती है। हमें और आगे बढ़ने के लिए 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' का भाव जगाना होगा और इसकी शुरूआत स्वयं से करनी होगी। यदि हमें भारत को विकसित बनाना है तो आत्मनिर्भरता के लक्ष्य पर आगे बढ़ना होगा। ऐसा करके ही हम आजादी के शताब्दी महोत्सव में यह कहने की स्थिति में होंगे कि हमारा देश विकसित और दुनिया की आर्थिक महाशक्ति बन चुका है।  

मुख्यमंत्री योगी जी ने कहा कि हम इतिहास को भुलाकर उज्जवल भविष्य की कल्पना नहीं कर सकते। विकास केवल बोल देने से नहीं होगा बल्कि इसमें सबकी भूमिका होनी चाहिए। इतिहास, ज्ञान, विज्ञान के समन्वय से ही विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि जिन महापुरुषों ने आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया और गुमनाम रह गएउन्हें ढूंढना और उनके जरिए वर्तमान एवं भावी पीढ़ी को प्रेरणा देने का दायित्व शिक्षण संस्थाओं को उठाना होगा। 



इसी क्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संकल्पों से जुड़कर शिक्षण संस्थान खुद को आदर्श केंद्र बना सकते हैं। योजनाओं की जानकारी से छात्र अध्ययन के साथ ही अपने आगामी लक्ष्य को तय कर सकेगा और लक्षित संकल्प से ही सिद्धि प्राप्त होगी। 

 इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ जी ने अपने दादागुरु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ एवं गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि महंत जी आजीवन राष्ट्र निर्माण की संकल्पना से जुड़े रहे। महंत जी के नेतृत्व में गोरक्षपीठ के एक-एक कार्य समाज एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित रहे। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन, छुआछूत उन्मूलन, गोरक्षा से लेकर शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में गोरक्षपीठ ने हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है।

 मुख्य वक्ता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान के अध्यक्ष प्रो रविशंकर सिंह ने कहा कि 1947 में देश के आजाद होने पर ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री चर्चिल ने कहा था कि भारत बिखर जाएगा। लेकिन, आजादी के 75 सालों में भारत बिखरा नहीं बल्कि निखर गया है। आजादी के अमृत महोत्सव को राष्ट्र जागरण का उत्सव बताते हुए डॉ सिंह ने कहा कि आज पूरे विश्व में भारत की स्वीकार्यता बढ़ी है। किसी भी वैश्विक नीति के निर्धारण में भारत की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

 सम्मेलन में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो उदय प्रताप सिंह ने प्रस्तुत की। इस अवसर पर जगद्गुरु स्वामी श्रीधराचार्य, अयोध्या से आए प्रशांत शुक्ल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सम्मेलन में महंत शेरनाथ, महंत शिवनाथ, ब्रह्मचारी रास लाल, महंत गंगा दास, राममिलन दास, महंत राम नाथ, महंत रविंद्रदास, भाजपा के महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ प्रदीप कुमार राव समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

 


यहाँ आपने जाना संकल्पों को सिद्धि  के बारे में उम्मीद है हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से आप संतुष्ट होंगे. हमारी पोस्ट को like और share जरूर करें.

अगर आपका कोई सवाल है तो नीचे comment box में comment करें. हमारे साथ जुड़ने के लिए हमारे like करलें व हमें Subscribe करलें. धन्यवाद


Wednesday, 7 September 2022

2022 CUET Answer Key: आज आ सकती है सीयूईटी यूजी आंसर की, चलो जानते है क्या कहते हैं नये अपडेटस

 


सीएम योगी के निर्देशों पर अनाधिकृत बसों एवं ओवरलोड वाहनों पर की जा रही सख्त कार्यवाही


    

            परिवहन विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मा0 योगी के निर्देशों का अनुपालन करते हुए परिवहन विभाग अनधिकृत बस संचालन एवं ओवरलोड वाहनों के खिलाफ 01 अप्रैल से 31 अगस्त तक लखनऊ परिक्षेत्र में कुल 77987 वाहनों का चालान किया गया तथा 8018 वाहनों को बंद किया गया और इससे कुल 3512.91 लाख रूपये प्रशमन शुल्क वसूल किया गया।

परिवहन उपायुक्त निर्मल प्रसाद ने बताया कि अनाधिकृत बस संचालन एवं ओवरलोड वाहनों के खिलाफ 01 अप्रैल से 31 अगस्त तक की गई कार्रवाई में 4193 बसों का, 14881 ट्रकों का तथा 58913 अन्य वाहनों का चालान किया गया। इसी प्रकार 1197 बसों, 2703 ट्रकों व 4188 अन्य वाहनों को इस दौरान बन्द करने की कार्यवाही की गयी।

 मा0 मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री की मंशानुरूप अनधिकृत बसों एवं ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों का परिवहन विभाग सख्ती से अनुपालन कराना सुनिश्चित कर रहा है। अनाधिकृत वाहनों के खिलाफ कार्यवाही आगे भी चलती रहेगी। सरकार की इस पहल से लोगो को काफी राह्त मिलेगी.

 

यहाँ आपने जाना अनाधिकृत बसों एवं ओवरलोड वाहनों पर की जा रही सख्त कार्यवाही के बारे में उम्मीद है हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से आप संतुष्ट होंगे. हमारी पोस्ट को like और share जरूर करें.

अगर आपका कोई सवाल है तो नीचे comment box में comment करें. हमारे साथ जुड़ने के लिए हमारे like करलें व हमें Subscribe करलें. धन्यवाद


Tuesday, 6 September 2022

लिज़ ट्रस को ब्रिटिश पीएम चुने जाने पर भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर ने दी बधाई

 


लिज़ ट्रस को यूनाइटेड किंगडम की नयी प्रधान मंत्री के रूप में चुने जाने के लिए ब्रिटिश विदेश सचिव को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बधाई दी। एस जयशंकर ने कहा, ''ब्रिटेन कंजरवेटिव पार्टी की नेता चुने जाने पर बधाई।" आगे लिखा कि, उनके नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन की साझेदारी अब और मजबूत होगी। आज कंज़र्वेटिव पार्टी द्वारा लिज़ ट्रस को नए प्रमुख के रूप में घोषित किया गया है। उन्होंने सभी कंजर्वेटिव सदस्यों के डाक मतपत्र के माध्यम से राजकोष के पूर्व चांसलर ऋषि सनक को हराया। इस चुनावी जंग में ट्रस को 81,326 वोट मिले जबकि सनक को 60,399 वोट ही मिल पाए। चुनाव जितने के बाद सैंतालीस वर्षीय लिज़ ट्रस ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधान मंत्री बनेंगी।

ट्रस ने ट्वीट करते हुए लिखा, "मैं कंजर्वेटिव पार्टी की नेता चुने जाने पर सम्मानित महसूस कर रही हूं। हमारे महान देश का नेतृत्व करने के लिए, मुझ पर भरोसा दिखाने के लिए धन्यवाद। मैं इस कठिन समय में, सभी को साहसिक कार्रवाई प्राप्त करने के लिए प्रयास करुँगी, हमारी अर्थव्यवस्था को बढ़ाऊंगी और यूनाइटेड किंगडम की क्षमता को उजागर करुँगी।"

एक दर्जन चुनाव के दौरान और छह सप्ताह की लंबी आमने-सामने की प्रतियोगिता के बाद, लिज़ ट्रस और ऋषि सनक ने ब्रिटेन के लिए अपने दीर्घकालिक दृष्टिकोण के बारे में बताया। दोनों दावेदार उत्तरी इंग्लैंड के लीड्स में पहली बाउट के साथ 12 राष्ट्रव्यापी मुकाबलों से गुज़रे है। ऋषि सनक और लिज़ ट्रस ब्रिटेन के प्रधान मंत्री पद के लिए प्रतियोगिता के फाइनलिस्ट के रूप में समाप्त होने के लिए कंजर्वेटिव रैंक तक पहुंचे।

 यहाँ आपने जाना ब्रिटिश election के बारे में उम्मीद है हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से आप संतुष्ट होंगे. हमारी पोस्ट को like और share जरूर करें.

अगर आपका कोई सवाल है तो नीचे comment box में comment करें. हमारे साथ जुड़ने के लिए हमारे like करलें व हमें Subscribe करलें. धन्यवाद


हिमाचल प्रदेश चुनाव हलचल पर विशेष खबर कांग्रेस रोजगार से लेकर शिक्षा और मुफ्त बिजली तक वादे किए गए।

 



हिमाचल प्रदेश में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए राजनीतिक पार्टियां अभी से जुट गई हैं। बुधवार को कांग्रेस ने चुनाव को लेकर 10 गारंटी जारी की। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने ये गारंटी जारी की। इसमें रोजगार से लेकर शिक्षा और मुफ्त बिजली तक वादे किए गए हैं। 

68 विधानसभा सीट हैं हिमाचल प्रदेश में. हिमाचल की कुछ विधानसभा सीटों की चर्चा हर बार होती है, जो किसी न किसी वजह से ट्रेंड में बनी रहती हैं. हम उन्हीं खास सीटों से जुड़ी हर जानकारी आप तक पहुंचा रहे हैं. अभी जो जानकारी आप इस पेज पर पढ़ेंगे, वो 2017 के डेटा के आधार पर है 

हिमाचल प्रदेश में कुल 68 विधानसभा सीटें हैं. बीते 4 दशक से हिमाचल प्रदेश में एक मिथक चला आ रहा है जिसके अनुसार हर 5 साल में यहां पर सत्ता बदल जाती है. 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को 44 सीटों पर जीत मिली थी तो कांग्रेस को केवल 21 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा था, भाजपा ने जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार बनाई. अब वही 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पूरी उम्मीद है कि जनता चार दशकों से चले आ रहे मिथक के अनुसार उनके पक्ष में मतदान करेगी. इसलिए कांग्रेस के खेमे में काफी जोश दिखाई दे रहा है, लेकिन सत्तारूढ़ बीजेपी चार दशकों से चले आ रहे इस मिथक को तोड़ने के लिए तैयारी कर चुकी है. राज्य में आम आदमी पार्टी के रूप में एक तीसरे दल ने मजबूत रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, जिसकी वजह से हिमाचल के विधानसभा चुनाव में चुनावी मुकाबला और भी ज्यादा रोचक होने वाला है. लाहौल-स्पीति जिले के अंतर्गत आने वाली सभी सीटों पर इन दिनों खूब चुनाव प्रचार देखने को


मिल रहा है. यहां की सरकाघाट विधानसभा सीट पर भले ही बीजेपी का वर्तमान में कब्जा है, लेकिन इस सीट पर कांग्रेस दमखम से चुनाव प्रचार में उतर चुकी है.

हिमाचल प्रदेश की सरकाघाट विधानसभा सीट लाहौल स्पीति जिले के अंतर्गत आती है. इस सीट पर 2017 में भाजपा के प्रत्याशी इंदर सिंह ने जीत दर्ज की है. उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी पवन कुमार को 9302 मतों से शिकस्त दी

 

यहाँ आपने जाना हिमाचल प्रदेश  election के बारे में उम्मीद है हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से आप संतुष्ट होंगे. हमारी पोस्ट को like और share जरूर करें.

अगर आपका कोई सवाल है तो नीचे comment box में comment करें. हमारे साथ जुड़ने के लिए हमारे like करलें व हमें Subscribe करलें. धन्यवाद


Monday, 5 September 2022

राहुल गांधी ने एक रैली से दिए कई सवालों के जवाब, क्या मिलेगा जनता का साथ?

 


कांग्रेस ने दिल्ली के रामलीला मैदान में 'हल्ला बोल रैली' का आयोजन किया. इस दौरान कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा.

Rahul Gandhi Halla Bol Rally Speech:

 केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई पर हल्ला बोल रैली की. इस दौरान कांग्रेस के तमाम बड़े नेता इस रैली में शामिल हुए. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अपने भाषण में सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी के आने के बाद से देश में नफरत और क्रोध बढ़ता जा रहा है.

 

आपको बताते हैं राहुल के भाषण की 10 बड़ी बातें. 

महंगाई, बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी(GST) में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने 'महंगाई पर हल्ला बोल' रैली की है. कांग्रेस का कहना है कि एक सशक्त विपक्ष बनकर वह जनता की आवाज उठा रहे हैं और आगे भी उठाते रहेंगे. राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता ही देश को बचा सकते हैं. 

1- देश की स्थिति किसी से नहीं छिपी है

राहुल गांधी ने कहा कि देश की हालत सभी देख सकते हैं. यह किसी से भी नहीं छिपी है. उन्होंने कहा कि जब से बीजेपी सत्ता में आई है तब से देश में नफरत और क्रोध बढ़ता जा रहा है. देश में नफरत फैलाने का काम किया जा रहा है.

2- बीजेपी देश को बांट रही है

राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी इसी नफरत और डर से देश को बांटने का काम कर रही है. बीजेपी लोगों को डराने का काम करती है. उन्होंने सवाल किया कि आखिर ये ऐसा किसके लिए करते हैं

3- सरकार गरीबों के लिए कुछ नहीं कर रही

राहुल ने तंज कसते हुए सवाल किया कि आखिर देश के गरीबों को मोदी ने क्या दिया? इस डर का फायदा सिर्फ दो उद्योगपतियों को हो रहा है. मीडिया देश को डराती है, जिससे नफरत पैदा होती है और फिर पूरा फायदा बीजेपी उन दो लोगों को दे रही है. 

4- राहुल का नोटबंदी को लेकर वार 

उन्होंने कहा कि देश को नोटबंदी का कोई फायदा नहीं हुआ. लोगों के जेब से पैसा निकाला और कुछ महीने बाद जो आपसे पैसा लिया गया उससे देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया गया. 

5- देश नफरत से कमजोर हो रहा है

राहुल ने कहा कि बीजेपी ने देश को नफरत से कमजोर बनाया है. आज देश का नागरिक बेरोजगारी और महंगाई के चलते कमजोर हो रहा है और नफरत करने को मजबूर है. 

6- 27 करोड़ लोगों को हमने गरीबी से निकाला 

राहुल गांधी ने कहा कि यूपी में हमारी सरकार ने 27 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला. भोजन का अधिकार, मनरेगा, कर्जा माफी की योजनाओं के जरिए ऐसा किया, लेकिन अब मोदी सरकार ने 23 करोड़ लोगों को वापस गरीबी में डाल दिया. 

7- ईडी से नहीं लगता डर 

राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें ईडी से डर नहीं लगता. चाहे उनसे 55 घंटे पूछताछ की जाए या 55 दिन. उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है. 

8- महंगाई कांग्रेस सरकार में नहीं देखी

राहुल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में जनता ऐसी महंगाई देखने के लिए कभी मजबूर नहीं हुई. आज बीजेपी की सरकार जरूरी वस्तुओं पर भी जीएसटी लगा रही है. 

9- बीजेपी किसानों पर दबाव बनाना चाहती थी

राहुल ने बीजेपी पर किसानों पर दबाव बनाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कृषि कानून उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए लाए गए थे, लेकिन किसान ने सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया.  

10- भारत जोड़ो यात्रा लोगों की आंखें खोलने के लिए

उन्होंने कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा को लेकर कहा कि इस यात्रा की मदद से लोगों की आंखें खोलने का काम किया जाएगा. 

 

यहाँ आपने जाना राहुल गांधी ने एक रैली से दिए कई सवालों के जवाब . उम्मीद है हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से आप संतुष्ट होंगे. हमारी पोस्ट को like और share जरूर करें.

अगर आपका कोई सवाल है तो नीचे comment box में comment करें. हमारे साथ जुड़ने के लिए हमारे पेज को Like करलें व हमें Subscribe करलें. धन्यवाद.

 




T20 world cup 2022: भारत ही जीतेगा टी20 वर्ल्ड कप, आइये जानते है क्यों?

  T20 world cup 2022  भारत ही जीतेगा टी20 वर्ल्ड कप जैसा कि हम सभी जानते है कि   16   अक्टूबर   2022   से ऑस्ट्रेलिया में टी 20   वर्ल्ड कप...