Monday, 26 September 2022

Navratri 2022: मुख्यमंत्री योगी जी ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेशवासियों को नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं..



Navratra Vrat
 

प्रदेश के नाम एक संदेश में सीएम योगी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में माँ दुर्गा की उपासना का अत्यधिक महत्व है। माँ दुर्गा शक्ति की अधिष्ठात्री देवी हैं।

माँ के अनन्त रूप हैं हजारो नाम है लेकिन प्रधान नौ रूपों में नवदुर्गा बनकर आदिशक्ति सम्पूर्ण पृथ्वीलोक पर अपने भक्तो पर दया की वर्षा करती हैं। माँ भगवती भक्तों और साधकों में अपनी ही शक्ति का संचार करते हुए, करुणा एवं परोपकार के द्वारा संसार के प्राणियों का हित करती रहती हैं। मा की महिमा अपरम्पार है ममता का सरोकार है।

 

योगी जी ने लोगों से कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सभी सावधानियां बरतते हुए नवरात्रि तथा दुर्गा पूजा के अवसर पर कार्यक्रमों को आयोजित करने की अपील की।


Navratra Vrat


आइये जानते है शुभ मुहूर्त के बारे मे-

आश्विन नवरात्रि सोमवार, सितम्बर 26, 2022 को

घटस्थापना मुहूर्त - सुबह 06 बजकर 28 मिनट से 08 बजकर 01 मिनट तक

अवधि - 01 घण्टा 33 मिनट्स

घटस्थापना अभिजित मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 06 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक

अवधि - 00 घण्टे 48 मिनट्स

 

 

 

यहाँ आपने जाना सीएम योगी ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई के बारे में उम्मीद है हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से आप संतुष्ट होंगे. हमारी पोस्ट को like और share जरूर करें.

अगर आपका कोई सवाल है तो नीचे comment box में comment करें. हमारे साथ जुड़ने के लिए हमारे like करलें व हमें Subscribe करलें. धन्यवाद


Saturday, 24 September 2022

IND vs AUS 2nd T20 Match रोहित की तूफानी पारी से जीता भारत, बराबर की 1-1 से सीरीज


Match

India vs Australia (IND vs AUS) 2nd T20i: भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की

दूसरे टी20 मे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और उस फैसले ने भारत को विजय भी दिलायी । कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए 1- उमेश यादव 2- भुवनेश्वर कुमार को प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया गया है। और उनकी जगह जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत की टीम में वापसी हुई है। वहींऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने प्लेइंग-11 में भी दो बदलाव किए हैं। नाथन एलिस चोटिल से उनकी जगह डेनियल सैम्स को और जोश इंग्लिस की जगह शॉन एबॉट रखा गया है।

 

(IND vs AUS) 2nd T20i: तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी20 मैच में भारत को चार विकेट से हरा दिया था। दूसरे टी20 में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया दोनों ने टीमो मे दो-दो बदलाव किए। यह मुकाबला बरसात के कारन आठ ओवर का था। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने आठ ओवर में पांच विकेट पर 90 रन बनाए। उसके जवाब में भारत ने 7.2 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराया

दूसरे टी20 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ सीरीज भी 1-1 की बराबर हो गई है। 25 सितंबर को टी20 सीरीज का निर्णायक मुकाबला हैदराबाद में खेला जाएगा। मैदान गीला होने की वजह से टॉस में दो घंटे 45 मिनट की देरी हुई। यह मैच आठ-आठ ओवर का कर दिया गया था। पावरप्ले दो ओवर का था और एक गेंदबाज सिर्फ दो ओवर ही फेंक सकते थे।

इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने आठ ओवर में पांच विकेट गंवाकर 90 रन बनाए। मैथ्यू वेड ने 20 गेंदों में 43 रन की नाबाद पारी खेली। वहींएरॉन फिंच ने 15 गेंदों में 31 रन बनाए। भारत के बालर अक्षर पटेल ने दो विकेट झटके।

उसके जवाब में भारत ने 7.2 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने 20 गेंदों में धुआधार 46 रन की नाबाद पारी खेली। कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी पारी में चार चौके और चार छक्के लगाए। वहींदिनेश कार्तिक ने आठवें ओवर में एक छक्का और एक चौका लगाकर मैच फिनिश किया। कार्तिक दो गेंदों में 10 रन बनाकर नाबाद रहे। केएल राहुल 10 रनविराट कोहली 11 रन बना ही बना सके 

 

यहाँ आपने जाना दूसरे टी20 के बारे में उम्मीद है हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से आप संतुष्ट होंगे. हमारी पोस्ट को like और share जरूर करें.

अगर आपका कोई सवाल है तो नीचे comment box में comment करें. हमारे साथ जुड़ने के लिए हमारे like करलें व हमें Subscribe करलें. धन्यवाद


Friday, 23 September 2022

उत्तर प्रदेश सरकार की एक ख़ास पहल, किन्नरों को मिलेगी शिक्षा, सुरक्षा, आवास और इलाज के साथ-साथ पहचान पत्र भी जारी होंगे



उत्तर प्रदेश सरकार हर जाति एवम समाज के लोगो को समान अधिकार दिलाने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुहिम लगातार रंग ला रही है। अब इसके तहत ट्रांसजेंडरों (किन्नरों) को पहली बार सरकार पहचान पत्र देने की शुरुआत कर रही है।

प्रदेश अब तक 249 ट्रांसजेंडरों ने पहचान पत्र के लिए आवेदन किया है, जिसमें 63 को पहचान पत्र जारी भी कर दिये गये है और 186 का पहचान पत्र जारी किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। प्रदेश के हर जिले में ट्रांसजेंडर के 2 प्रतिनिधियों को पहचान प्रमाण पत्र बनवाने वाली समिति मे सम्मिलित कर समिति का गठन किया गया था, जिनके माध्यम से संबंधित किन्नरों  का जिले के जिला मजिस्ट्रेट पहचान प्रमाण पत्र बनवा रहे हैं। केंद्र सरकार ने ट्रांसजेडर के पहचान पत्र के लिए एक पोर्टल (https:\\transgender.dosje.gov.in) बनाया है, जिस पर उत्तर प्रदेश के 249 ट्रांसजेंडरों ने आवेदन पत्र का आवेदन भी किया है। 

 

दरअसल, प्रदेश सरकार ने पहले से ही ट्रांसजेंडर किन्नर कल्याण बोर्ड का गठन किया जा चुका है, जिसकी अध्यक्षता समाज कल्याण अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री असीम अरुण जी कर रहे हैं। किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष सोनम किन्नर हैं। साल 2020 में केंद्र सरकार ने ट्रांसजेंडर नियम के प्रावधानों के अंर्तगत ट्रांसजेंडर के पहचान प्रमाण पत्र जारी किया था। इसके बाद अन्य राज्यों में भी इसकी शुरुआत हुई।

बातचीत के दौरान किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष सोनम किन्नर ने बताया कि जिला स्तर पर कैंप लगाकर अधिक से अधिक पंजीकरण कराये जा रहा है। जो लोग पंजीकरण करवाने में असमर्थ हैं उनका भी पंजीकरण घर-घर जाकर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रांसजेंडर समुदाय की कॉलोनियों में रहने का अलग से स्थान को चिन्हित किया गया है। वहां रहने वाले बीपीएल श्रेणी के किन्नरों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। 

पहचान पत्र के जरिए ट्रांसजेंडरों को कई फायदे मिलेंगे और शिक्षित करने के लिए विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जाएगा।‌ इनकी सुरक्षा के लिए हर थाने में एक सुरक्षा सेल भी बनाया जाएगा। उनकी शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। इस पहचान पत्र से ट्रांसजेंडर बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाएगी और प्रत्येक अस्पताल में ट्रांसजेंडरों के लिए 5 बिस्तरों वाला एक अलग वार्ड भी उपलब्ध कराया जा रहा है। यहीं नहीं सार्वजनिक स्थानों पर उनके लिए शौचालय की व्यवस्था की जा रही है।   

 

 

 

 

यहाँ आपने जाना ट्रांसजेंडरों ने पहचान पत्र के बारे में उम्मीद है हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से आप संतुष्ट होंगे. हमारी पोस्ट को like और share जरूर करें.

अगर आपका कोई सवाल है तो नीचे comment box में comment करें. हमारे साथ जुड़ने के लिए हमारे like करलें व हमें Subscribe करलें. धन्यवाद

Wednesday, 21 September 2022

करोड़ों दिलों पर राज करने वाले मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव आज हमारे बीच नहीं है......



Raju Srivastav

 








मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 58 साल की उम्र मे आज निधन हो गया। पिछले 41 दिनों से राजू श्रीवास्तव अस्पताल में भर्ती थे। काफी दिनो तक वेंटिलेटर पर रहने के बावजूद उनके परिवार के लोग और डॉक्टर्स ये उम्मीद कर रहे थे कि वो स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौट आएंगे, लेकिन वो अब हमारे बीच नहीं रहे। वो चेहरा जो लोगो को हमेशा हंसता रहता था। जिसकी कॉमेडी इतनी लाजवाब थी कि हसते - हसते लोगो की आँखो में आंसू आ जाते थे, वो मशहूर कॉमेडियन लोगो को रुला ही नही बल्कि एक ऐसा रिक्त स्थान छोद गया है जिसे भरना सम्भव नही लगता । टीवी स्क्रीन हो या सोशल मीडिया पर अकाउंट हो, आज करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाले सबके चहीते राजू श्रीवास्तव का अचानक अलविदा कह जाना बहुत ही दुखद है।  

 आपकी जांनकारी के लिये बता दे कि राजू श्रीवास्तव ने कई फिल्मों और शोज में काम किया है । कई रियलिटी शोज में राजू जी ने पार्टिसिपेट किया था। राजू जी को प्रमुख पहचान कॉमेडी शो The Great Indian Laughter Challenge से मिली थी। इस शो की सफलता के बाद राजू ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा वो निरंतर नयी उचाइयो पर चलते गये । राजू श्रीवास्तव जी एक एक्टर, कॉमेडियन होने के साथ ही एक नेता भी थे। वे बीजेपी से जुड़े कर समाज सेवा करते रहे ।

 देखा जाये तो दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान लगातार राजू श्रीवास्तव की हालत निरंतर नाजुक बनी हई थी। उन्हें पहले आईसीयू में एडमिट करवाया गया, लेकिन तबीयत में जब कोई सुधार नही हुआ तो उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया। बीच में कभी-कभी वो होस मे आये लेकिन उनको पूरी तरह होस नहीं आया। डॉक्टरों की लाख कोशिशों के बाद भी  आज उन्होंने दम तोड़ ही दिया और सबको हंसाने वाला कॉमेडियन सबको रुलाकर हमेशा के लिए इस दुनिया से चला गए। 

 

 



यहाँ आपने जाना मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव निधन बारे में उम्मीद है हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से आप संतुष्ट होंगे. हमारी पोस्ट को like और share जरूर करें.

अगर आपका कोई सवाल है तो नीचे comment box में comment करें. हमारे साथ जुड़ने के लिए हमारे like करलें व हमें Subscribe करलें. धन्यवाद


T20 world cup 2022: भारत ही जीतेगा टी20 वर्ल्ड कप, आइये जानते है क्यों?

  T20 world cup 2022  भारत ही जीतेगा टी20 वर्ल्ड कप जैसा कि हम सभी जानते है कि   16   अक्टूबर   2022   से ऑस्ट्रेलिया में टी 20   वर्ल्ड कप...